चुनाव से पहले गुजरात में BJP को झटका, PVS शर्मा ने दिया इस्तीफा

Gujarat BJP: गुजरात में BJP को विधानसभा चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। दरअसल, पूर्व उपाध्यक्ष PVS शर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। बता दें कि उन्हें कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच का भी सामना करना पड़ा था। लगभग 15 साल पहले आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर रहे PVS शर्मा नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए थे।

यह भी पढ़ें:- भारत के 50वें CJI बने जस्टिस DY चंद्रचूड़, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

PVS शर्मा भाजपा संगठन में डेढ़ दशक से अधिक समय से जुड़े थे। वे सूरत महानगरपालिका में कॉरपोरेटर भी रह चुके हैं। सूरत के प्रवासी आबादी में उनकी मजबूत पकड़ के साथ ही वे पार्टी के लिए कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के वे नजदीकी नेताओं में भी गिने जाते थे। बताया जा रहा है कि नवंबर 2022 में उनके यहां आयकर छापे के बाद से वे भाजपा से व्यथित हो गए थे। इसके बाद से ही वे पार्टी से पूरी तरह से अलग-थलग हो गए थे। अपने यहां आयकर छापे के बाद उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। (Gujarat BJP)

दूसरी पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

PVS शर्मा ने बताया कि वे आगामी दिनों में किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। कई पार्टियों की ओर से उन्हें ऑफर मिले हैं। उनके मूल राज्य तेलंगाना की पार्टी से भी उन्हें सूरत के किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर है। उन्होंने कहा कि वे कुछ दिन में चुनाव क्षेत्र तय कर लेंगे। वे चुनाव क्षेत्र उधना, लिंबायत, मजूरा या चौर्यासी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। (Gujarat BJP)

आयकर विभाग के कई पदों पर रहे शर्मा

PVS शर्मा आयकर विभाग के महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। उन्होंने आयकर इंस्पेक्टर के रूप में शुरुआत की थी। ऐसेसमेंट और इन्वेस्टीगेशन विंग में रहे। 2001 से 2004 तक गुजरात सर्कल के प्रमुख रहे। 2004 से 2007 तक ऑल इंडिया इनकम टेक्स ऑफिसर्स फेडरेशन के प्रमुख रहे। बाद में विधायक का चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने वीआरएस लिया। 2006 में शक्ति प्रदर्शन किया, लेकिन टिकट नहीं मिली। 2007 में भाजपा से जुड़े 2010 से 2015 के दौरान पार्षद भी रहे। अब देखना होगा कि वे किस पार्टी के टिकट से चुनाव मैदान में फिर से उतरते हैं। (Gujarat BJP)

Related Articles

Back to top button