Gujarat Election 2022 : अरविंद केजरीवाल ने की घोषणा, ईसूदान गढ़वी होंगे गुजरात में CM के उम्मीदवार

Gujarat Election 2022 : गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Election 2022) से पहले आज आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्यमंत्री प्रत्याशी के नाम की घोषणा कर दी। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को गुजरात (Gujarat Election 2022) में आप का सीएम कैंडिडेट घोषित किया है। ईसूदान गढ़वी के नाम की घोषणा के साथ ही आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है।

यह भी पढ़ें : Delhi Pollution : दिल्ली में लगातार बिगड़ रहे प्रदूषण से हालात, राजधानी में डीजल वाहनों पर लगा प्रतिबंध

Gujarat Election 2022 : कौन हैं ईसूदान गढ़वी

आम आदमी पार्टी के संयुक्त महासचिव ईसूदान गढ़वी पहले टीवी पत्रकार थे। ईसूदान गढ़वी 2021 में आप में शामिल हुए। जिसके बाद से लगातार गुजरात में आप को मजबूत कर रहे थे। मई 2022 में ईसूदना गढ़वी ने परिवर्तन यात्रा निकाली थी। गढ़वी ने 150 करोड़ रुपए के घोटाले का भी खुलासा किया था। ईसूदान गढ़वी को सीएम के लिए प्रोजेक्ट कर आप ने पंजाब वाला मॉडल गुजरात में भी जारी रखा है।

73 प्रतिशत लोगों की पसंद ईसूदान गढ़वी

मालूम हो कि पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी ने मतदान से पहले अपने मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान कर दिया था। पंजाब मॉडल की तरह ही गुजरात में भी केजरीवाल ने ईसूदान गढ़वी को अपना सीएम उम्मीदवार घोषित किया है। उनके नाम की घोषणा करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के 73 प्रतिशत लोगों ने सीएम पद के लिए गढ़वी को चुना है। उन्होंने कहा कि गुजरात में सभी सर्वे फेल होंगे।

गरीबों की पीड़ा दूर करना पहली प्राथमिकता

सीएम कैंडिडेट की घोषणा से पहले एक टीवी चैनल से बात करते हुए ईसूदान गढ़वी ने कहा कि गरीबों की पीड़ा को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि आप ने किसानों के मुद्दे को उठाया। मोरबी ब्रिज टूटने पर भी केंद्र पर निशाना साधा। गढ़वी ने कहा कि यदि आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो हर एक 10 किलोमीटर पर शानदार सरकारी स्कूल बनेंगे। 18 हजार गांवों में मोहल्ला क्लिनिक भी होगा, जिसमें एमबीबीएस डॉक्टर मौजूद रहेंगे।

यह भी पढ़ें : Gujarat Election 2022 : गुजरात में तेज हुई राजनीतिक सरगर्मी, AAP आज करेगी सीएम कैंडिडेट की घोषणा

कब होंगे Gujarat Election 2022

चुनाव आयोग ने गुरुवार 3 नवंबर को गुजरात की चुनावी तारीखों का एलान कर दिया है। पहले राउंड का मतदान 1 दिसंबर को होगा और दूसरे चरण की वोटिंग 5 दिसंबर को होगी। इसके बाद 8 दिसंबर को चुनाव का नतीजा आएगा। इसी दिन हिमाचल प्रदेश के चुनावी नतीजों का भी एलान होना है। चुनाव के एलान के साथ ही गुजरात में अधिसूचना लागू हो गई है। 14 नवंबर तक उम्मीदवार नामांकन दाखिल कर सकते हैं और नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 17 नवंबर है।

Related Articles

Back to top button