भारत में भीषण गर्मी ने मचाया ‘मौत’ का तांडव, 7 राज्यों में हीटवेव के चलते 4 दिन में 320 लोगों की मौत
Heat Wave in india: भारत में भीषण गर्मी और लू जानलेवा साबित हो रही है। दरअसल, देश के 7 राज्यों में हीटवेव के चलते 4 दिनों के अंदर 320 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। सबसे ज्यादा 100 लोगों की मौत उत्तरप्रदेश में हुई है। दूसरे नंबर पर बिहार है, जहां 3 दिनों के भीतर 69 लोगों की मौत हुई है। UP और बिहार में 31 मई को करीब 40 लोगों की मौत हुई है। इनमें 25 लोकसभा चुनाव की ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी-कर्मचारी बताए जा रहे हैं।
यह भी पढ़ें:- देश में 1 जून 2024 से हुए ये 5 बड़े बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर
कहां कितनी मौतें
- उत्तरप्रदेश- 100 लोगों की मौत
- बिहार- 69 लोगों की मौत
- राजस्थान- 60 लोगों की मौत
- झारखंड- 37 लोगों की मौत
- ओडिशा- 18 लोगों की मौत
- छत्तीसगढ़- 6 लोगों की मौत
- मध्यप्रदेश- 2 लोगों की मौत
- दिल्ली- एक की मौत
जानकारी के मुताबिक झारखंड के अस्पतालों में 1 हजार 326 लोग भर्ती हैं। वहीं कई जगहों में हीटस्ट्रोक से जुड़े वार्ड में कोई जगह नहीं बची है। उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में एक जून को पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया। इस दौरान दोपहर में होमगार्ड, PAC के जवान, सिपाही और पैरामिलिट्री के जवान अचानक बेहोश हो गए। जबकि कुछ पोलिंग पार्टी के साथ मतदान केंद्र पर पहुंचकर बेहोश हो गए। मौसम विभाग के मुताबिक 31 मई को देश का सबसे ज्यादा तापमान कानपुर में 48.2 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं गर्मी के मामले में हरियाणा का सिरसा दूसरे नंबर पर रहा, जहां तापमान 47.8 डिग्री रहा। दिल्ली के आयानगर का तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। (Heat Wave in india)
पश्चिम बंगाल पहुंचा मानसून
मौसम विभाग ने 1 जून यानी आज राजस्थान, उत्तरप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और हिमाचल में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश और ओडिशा में दिन के साथ रात भी गर्म रहेगा। वहीं गोवा और तेलंगाना में उमस भरी गर्मी की संभावना है। इस बीच उत्तरी पश्चिम बंगाल में मानसून तय समय से 6 दिन पहले पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 6 जून तक राज्य में प्रवेश करने की संभावना जताई थी। मानसून जल्दी आने का कारण रेमल साइक्लोन को बताया जा रहा है, जो 26 मई को पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश में आया था। इसके चलते केरल में भी मानसून समय से 2 दिन पहले पहुंच गया था। (Heat Wave in india)



