Google Analytics —— Meta Pixel

मदीना में भीषण सड़क हादसा: उमराह के लिए गए 42 भारतीयों की दर्दनाक मौत

डीजल टैंकर से टकराई बस, केवल एक यात्री जीवित- भारतीय दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

Saudi Arab Road Accident : सऊदी अरब में मक्का से मदीना जा रही उमराह यात्रियों की बस रविवार सोमवार की देर रात भीषण हादसे का शिकार हो गई। डीजल टैंकर से टक्कर के बाद बस में आग लग गई, जिसमें 42 भारतीय तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। रिपोर्टों के अनुसार सभी मृतक हैदराबाद के निवासी थे। बस में कुल 43 यात्री सवार थे, जिनमें से केवल एक व्यक्ति जीवित बच पाया है और उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े :- दिल्ली ब्लास्ट को NIA ने बताया फिदायीन हमला, डॉक्टरों के मॉड्यूल की खुली परतें

हादसा (Saudi Arab Road Accident) भारतीय समयानुसार रात करीब 1:30 बजे, मदीना के पास मुफरीहाट इलाके में हुआ। टक्कर के बाद बस के परखच्चे उड़ गए और आग इतनी तेजी से फैली कि अधिकांश यात्री बाहर नहीं निकल सके।

महिलाएँ व बच्चे भी शिकार — 11 बच्चों की मौत

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस में

  • 20 महिलाएँ,
  • 11 बच्चे,

तथा अन्य पुरुष यात्री सवार थे।

सभी उमराह की रस्में पूरी करने के बाद मदीना की ओर जा रहे थे। दुर्घटना की भयावहता का अंदाज़ा इसी से लगाया जा सकता है कि सिर्फ एक ही यात्री को बचाया जा सका।

दूतावास ने जारी की हेल्पलाइन- 24 घंटे कंट्रोल रूम सक्रिय

भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने हादसे के बाद यात्रियों के परिजनों के लिए हेल्पलाइन जारी की है:

 टोल-फ्री नंबर: 8002440003

दूतावास ने 24 घंटे सक्रिय एक विशेष कंट्रोल रूम भी स्थापित किया है और लगातार स्थानीय प्रशासन से संपर्क में है।

जांच जारी, कारण स्पष्ट नहीं

सऊदी प्रशासन ने अभी तक मृतकों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। राहत और बचाव टीमें मौके पर काम कर रही हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

प्रारंभिक तौर पर ड्राइवर को नींद आने जैसी आशंकाएँ सामने आ रही हैं, लेकिन अधिकारियों ने फिलहाल किसी भी वजह की पुष्टि नहीं की है।

हज एवं उमराह मंत्रालय ने हादसे की पुष्टि की

हज और उमराह मंत्रालय तथा संबंधित ट्रैवल एजेंसी ने इस भीषण हादसे की पुष्टि की है। भारतीय सरकार भी स्थिति पर लगातार निगरानी रखे हुए है। (Saudi Arab Road Accident)

Back to top button
error: Content is protected !!