Google Analytics —— Meta Pixel

जो दो-दो बार फेल हुआ उसे PM कैसे बना दिया?, अब राजीव गांधी पर मणिशंकर अय्यर के बयान से बवाल

Mani Shankar Aiyar on Rajiv Gandhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर अपने विवादास्पद बयान से राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है. इस बार उनका निशाना भाजपा या किसी और पार्टी पर नहीं, बल्कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी पर था. अय्यर ने राजीव गांधी की शैक्षिक योग्यता पर सवाल उठाते हुए एक बयान दिया है।

यह भी पढ़े :- ट्रॉले से टकराई तेज रफ्तार कार, हादसे में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

राजीव गांधी की शैक्षिक योग्यता पर सवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में मणिशंकर अय्यर कहते हुए नजर आ रहे हैं, “जब राजीव गांधी प्रधानमंत्री बने, तो मैंने और कई अन्य लोगों ने इस पर सवाल उठाया था. वह एक एयरलाइन पायलट थे, और यूनिवर्सिटी में दो बार फेल हो चुके थे. ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री कैसे बना दिया गया?

अय्यर ने अपने बयान में यह भी कहा कि राजीव गांधी को कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में पढ़ाई के दौरान असफलता का सामना करना पड़ा था और इसके बाद उन्होंने इंपीरियल कॉलेज लंदन में भी दाखिला लिया, लेकिन वहां भी वह असफल रहे. अय्यर बताते हैं, “कैम्ब्रिज में पास होना इतना आसान था कि अगर कोई फेल हो जाता, तो यह चौंकाने वाली बात होती थी। (Mani Shankar Aiyar on Rajiv Gandhi)

राजीव गांधी की विरासत पर सवाल

मणिशंकर अय्यर ने अपने बयान से कई नेताओं और कार्यकर्ताओं को चौंका दिया है. जहां भाजपा के नेताओं को इससे एक अवसर मिला राजीव गांधी के खिलाफ तंज कसने का, वहीं कांग्रेस के अंदर भी हलचल मच गई. भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने इस बयान को सोशल मीडिया शेयर किया है।

कांग्रेस ने अय्यर को बताया हताश

उधर तत्काल कांग्रेस ने मणिशंकर अय्यर के बयान से किनारा करते हुए उन्हें हताश करार दिया. कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा कि मैं किसी हताश व्यक्ति के बयान पर टिप्पणी नहीं करना चाहता. राजीव गांधी ने देश को आधुनिक दृष्टिकोण दिया और अर्थव्यवस्था के उदारीकरण की नींव रखी. यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के ही कुछ लोग उनके योगदान को नहीं समझते।

पहले भी दे चुके हैं विवादित बयान

यह पहला मौका नहीं है जब मणिशंकर अय्यर के बयान ने कांग्रेस को मुश्किल में डाला हो. इससे पहले भी उन्होंने कई बार विवादित टिप्पणियां की हैं. 2017 में गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अपशब्दों का प्रयोग किया था, जिसके बाद कांग्रेस ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था. इसके अलावा 2014 में भी उन्होंने नरेंद्र मोदी पर तंज कसा था। (Mani Shankar Aiyar on Rajiv Gandhi)

Back to top button
error: Content is protected !!