रिलीज हुआ शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म पठान का ट्रेलर, इन दिन थिएटर पर होगी धमाकेदार एंट्री

Pathan Trailer : शाहरुख खान ने आखिरकार अपने फैंस को ट्रीट दे ही दी। पठान का बेसब्री से इंतजार करने वालों का तो दिन बन गया है। क्योंकि 2023 की सबसे बड़ी फिल्म पठान का ट्रेलर रिलीज हो गया है। ट्रेलर में शाहरुख खान का फुल ऑन एक्शन अवतार दिल थामकर देखिएगा। क्योंकि उन्हें देखकर रोंगटे खड़े हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें : बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी पाने का अच्छा मौका, 700 पदों पर होगी भर्ती

Pathan Trailer में क्या है खास

पठान के ट्रेलर का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे और अब ये इंतजार खत्म हो गया है। पठान की रिलीज से 15 दिन पहले शाहरुख और दीपिका की मोस्ट अवेटेड फिल्म का ट्रेलर फैंस संग शेयर कर दिया गया है। ट्रेलर में शाहरुख का दमदार अवतार देखने लायक है। पावर पैक्ड एक्शन मोड में शाहरुख को देखकर फैंस किंग खान से नजरें नहीं हटा पा रहे हैं।

https://www.youtube.com/watch?v=ohduAD8wut4

क्या है फिल्म की कहानी

पठान में शाहरुख खान एक सोल्जर बने हैं। वे आतंकी ग्रुप के हमले से देश को बचाएंगे। जॉन अब्राहम भारत पर अटैक करने की प्लानिंग करते हैं। लेकिन किंग खान उनके इन इरादों को पूरा नहीं होने देंगे। अपने देश को आतंकी हमले से बचाने के लिए शाहरुख अपने वनवास को छोड़ एक्शन मोड में आ जाते हैं। इस लड़ाई में पठान को दीपिका पादुकोण का साथ मिलता है। ट्रेलर फुल एक्शन से भरपूर है। शाहरुख, दीपिका और जॉन अब्राहम के बीच की खूंखार जंग कुछ ही सेंकेड्स में आप में जोश भर देती है और शाहरुख का डायलॉग- पठान तो आएगा…साथ में पटाखे भी लाएगा…बस शाहरुख के इतना कहने पर ही आप उन्हें दिल दे बैठेंगे।

यह भी पढ़ें : अब 10 रुपए के सिक्के नहीं लेने पर होगा केस, RBI ने जारी किया आदेश

Pathan Trailer : 4 साल बाद शाहरुख खान का कमबैक

शाहरुख खान पठान फिल्म से 4 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर कमबैक कर रहे हैं। ऐसे में फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब हैं। फिल्म के पावरफुल ट्रेलर ने फैंस की एक्साइटमेंड डबल कर दी है। अब देखते हैं कि रिलीज के बाद पठान को दर्शकों का कितना प्यार मिलता है।

फिल्म के दृश्यों में कुछ और बदलाव कराने के बाद इसे U/A सर्टिफिकेट थमा दिया गया है। ‘पठान’ 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी ‘पठान’ में शाहरुख, दीपिका और जॉन एक अहम भूमिका निभा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button