कांग्रेस पार्टी में ना दूल्हा है ना बाराती: डिप्टी CM अरुण साव

Arun Sao on Congress: डिप्टी CM अरुण साव ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में ना दूल्हा है और ना बाराती। कांग्रेस में भगदड़ मची हुई है। कांग्रेस पार्टी नेता प्रतिपक्ष बनाने की स्थिति में भी नहीं है। प्रत्याशी नामांकन वापस ले रहे हैं। इससे ज्यादा दुर्गति क्या होगी। वहीं उन्होंने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के उपचुनाव वाले बयान पर पलटवार किया है। साव ने कहा कि बीजेपी छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 सीटें जीतने वाली है। कांग्रेस पार्टी शून्य में आउट होने वाली है। किसका क्या होगा यह जनता देखेगी।

यह भी पढ़ें:- कांग्रेसी मौसमी नेता…मेंढक की तरह टर-टराते हैं: कैबिनेट मंत्री रामविचार नेताम

PCC चीफ दीपक बैज ने डिप्टी CM साव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अरुण साव छत्तीसगढ़ में दुल्हा बनने के लिए शेरवानी भी सिला लिए थे, लेकिन दुल्हा नहीं बन पाए। उपचुनाव वाले बयान पर कहा कि मैंने कल ही बोला था कि 3 विधानसभा में उपचुनाव होंगे। जब से मैंने कहा है तब से भारतीय जनता पार्टी के नेताओं की नींद उड़ गई है। वह सो नहीं पा रहे हैं। मैंने बड़े ही दावे के साथ यह बात कही थी। तय है कि तीन सीट पर उपचुनाव होंगे। जाहिर है कि बीजेपी डिप्रेशन में चली गई है। बैज ने कहा कि हम छत्तीसगढ़ में बीजेपी से ज्यादा सीट जीत रहे हैं। (Arun Sao on Congress)

वहीं मंत्री रामविचार नेताम के टिकट कटने वाले बयान पर पलटवार करते हुए दीपक बैज ने कहा कि मैं सिर्फ सांसद नहीं हूं। मेरे पास पार्टी की भी जिम्मेदारी है। पार्टी में काम करना, चुनाव में काम करना सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। मैंने पहले ही अपनी इच्छा हाई कमान के सामने रख दी थी और हाई कमान ने बहुत ही सही फैसला लिया है। मेरी जवाबदारी है कि सभी 11 सीटों पर चुनाव हो। हमारे प्रत्याशी ज्यादा से ज्यादा चुनकर सदन तक जाएं। प्रदेश में इस बार अच्छे नतीजे आएंगे। हमने छत्तीसगढ़ में बेहतर चुनाव लड़ा है। देश में सरकार बनाने में छत्तीसगढ़ का बड़ा हाथ होगा। (Arun Sao on Congress)

Related Articles

Back to top button