Oscar 2023 : ऑस्कर नॉमिनेशन के फाइनल राउंड में शॉर्टलिस्ट हुई हिंदी सिनेमा की ये फिल्में, यहां देखें लिस्ट
Oscar 2023 : हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री का ऑस्कर कई मायनों में बहुत बड़ा अवॉर्ड है। इसमें देश-विदेश की कई बड़ी फिल्मों को नॉमिनेट किया जाता है। जिसके बाद फिल्म को ऑस्कर अवॉर्ड से नवाजा जाता है। जल्द ही ऑस्कर 2023 के लिए नामांकन होने हैं। इसके लिए लास्ट राउंड तक पहुंचने वाली फिल्मों की घोषणा कर दी गई है।
यह भी पढ़ें : त्रिपुरा, मेघालय और नगालैंड में इस तारीख को होंगे विधानसभा चुनाव, आचार संहिता हुई लागू
Oscar 2023 : द कश्मीर फाइल्स
सच्ची घटनाओं पर आधारित कश्मीरी पंडितों के दर्द को बयां करने वाली फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स‘ इस बार ऑस्कर 2023 के लिए नॉमिनेट की गई है। डायरेक्टर विवेक रंजन अग्निहोत्री की इस फिल्म ने दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बनाई है। आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ 19 जनवरी को दोबारा सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है।
Oscar 2023 : आरआरआर
दूसरी फिल्म साउथ के डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म ‘आरआरआर’ है। राम चरण और जूनियर एनटीआर फेम इस फिल्म ने पूरी दुनिया में अपनी सफलता के झंडे गाढ़े हैं। फिल्म को हाल ही में गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड, क्रिटिक्स अवॉर्ड और बेस्ट एक्शन कोरियोग्राफी का अवॉर्ड मिला है।
Oscar 2023 : कंतारा
ऋषभ शेट्टी द्वारा डायरेक्टेड मेगा हिट कन्नड़ फिल्म ‘कंतारा’ को बेस्ट पिक्चर और बेस्ट एक्टर की कैटेगरी के तहत ऑस्कर 2023 की लिस्ट में शामिल किया गया है। लिस्ट की घोषणा के बाद फिल्म होंबले फिल्म के डायरेक्टर टि्वटर पोस्ट के जरिए अपनी खुशी जाहिर की। एक्टर ने लिखा ‘हमें यह बताते हुए बहुत खुशी हो रही है कि ‘कंतारा’ को दो ऑस्कर के डिग्री मिली है हमारा समर्थन करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद।
गंगूबाई काठियावाड़ी
साल 2022 में रिलीज हुई आलिया भट्ट स्टारर ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म को अकादमी पुरस्कारों के लिए भी लिस्ट में शामिल है। इस फिल्म को गंगूबाई हरजीवनदास के जीवन पर बनाया गया था। जिसमें आलिया गंगूबाई बनी थींं। फिल्म कमाठीपुरा मुंबई के रेड लाइट एरिया में एक वेश्यालय पर आधारित थी।
यह भी पढ़ें : AIIMS रायपुर में सीनियर रेजिडेंट के पद पर निकली भर्ती, 31 जनवरी आवेदन की लास्ट डेट, जल्दी करें अप्लाई
छेलो शो
इस बार ऑस्कर 2023 के नॉमिनेशन लिस्ट में गुजराती फिल्म ने भी अपनी जगह बनाई है। पान नलिन द्वारा लिखित और निर्देशित गुजराती सिनेमा ‘छेलो शो’ (द लास्ट शो) की फिल्म को अकादमी पुरस्कारों में सर्वश्रेष्ठ अंतर्राष्ट्रीय फीचर फिल्म कैटेगरी के लिए भारत की आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में चुना गया है। कहानी एक नौ साल के बच्चे के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सिनेमा के प्रति लगाव रखता है।