छत्तीसगढ़ विधानसभा में उत्तरप्रदेश के स्पीकर सतीश महाना, विधायकों को दिए ये टिप्स

Uttar Pradesh Speaker Satish: छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा की कार्यप्रणाली और संसदीय प्रक्रियाओं से अवगत कराने के लिए दो दिवसीय प्रबोधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहले सत्र के अतिथि वक्ता के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने नवनिर्वाचित विधायकों को ध्यानाकर्षण सूचना, स्थगन प्रस्ताव और लोक महत्व के विषय पर अपना व्याख्यान दिया। इस मौके पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव, संसदीय कार्य मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:- आज रायपुर आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, प्रबोधन कार्यक्रम में होंगे शामिल 

प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि छत्तीसगढ़ अपने आप में एक समृद्ध राज्य है। सात राज्यों की सीमाएं छत्तीसगढ़ को छूती है। प्राकृतिक खनिज संसाधनों से भरपूर छत्तीसगढ़ में विकास की असीम संभावनाएं है। लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत प्रक्रिया तय है। सबकी सीमाएं तय है। आम जनता ने हमें चुनकर विधानसभा भेजा है। हमें उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरना है। जीतने के बाद जनता के विश्वास में कैसे खरा उतरना है, इस दिशा में हमें सदैव कार्य करना होगा। (Uttar Pradesh Speaker Satish)

महाना कहा कि छत्तीसगढ़ में 50 विधायक छठवीं विधानसभा में पहली बार चुनकर आए हैं। उन्हें जनता से मिलने के लिए समय और स्थान निर्धारित करना पड़ेगा। जनता से परस्पर संवाद भी कायम रखना पड़ेगा। जब आप विधायक चुने गए हैं, तो आप पर सब जनता की निगाह रहती है। एक चुने गए प्रतिनिधि को ना तो किसी की आलोचना की चिंता करनी चाहिए और ना ही प्रशंसा की चिंता। उन्होंने कहा कि एक परिवार को साथ लेकर चलने में कितनी कठिनाई होती है। आपको लाखों लोगों को साथ लेकर चलने में कितनी कठिनाई हुए आप सोंच सकते हैं। प्रबोधन कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप दुबे ने भी अपने विचार व्यक्त किए। महिला और बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आभार प्रकट किया। (Uttar Pradesh Speaker Satish)

Related Articles

Back to top button