Google Analytics —— Meta Pixel

Kedarnath Yatra : केदारनाथ जाने वाले ध्यान दें, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 14 अगस्त तक यात्रा स्थगित

Kedarnath Yatra : उत्तराखंड में मॉनसून का कहर जारी है। कहीं भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं, तो कहीं बादल फटने से जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग ने 12 से 14 अगस्त तक के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए लोगों से अनावश्यक बाहर न निकलने की अपील की है।

यह भी पढ़े :- देश में रफ्तार का कहर जारी, पुणे में 10, अनूपपुर में 5 और लद्दाख में 6 लोगों की मौत, जम्मू-श्रीनगर में 2 पुलिसकर्मियों की गई जान

रुद्रप्रयाग जिला प्रशासन ने यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए केदारनाथ यात्रा (Kedarnath Yatra) को 14 अगस्त तक अस्थायी रूप से रोक दिया है। DM प्रतीक जैन ने बताया कि प्रदेश में कई स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है, इसलिए सभी यात्रियों से फिलहाल यात्रा टालने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़े :- खरोरा में विकास का महाअभियान-नगर पंचायत सामान्य सम्मेलन में 22 प्रस्तावों पर लगी मुहर, खुलेंगी इंफ्रास्ट्रक्चर, सौंदर्यकरण और जनसुविधा विस्तार की राह

आपदा प्रबंधन के तहत सभी विभाग अलर्ट पर हैं। नेशनल हाइवे के ‘डेंजर जोन’ में 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें तैनात हैं, ताकि मार्ग बाधित होने पर तुरंत खोला जा सके। नदी के जलस्तर पर लगातार निगरानी की जा रही है और नदी किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी गई है। (Kedarnath Yatra)

Back to top button
error: Content is protected !!