Google Analytics —— Meta Pixel

Kolkata Case: डॉक्टरों से बातचीत फेल, लाइव स्ट्रीमिंग पर अड़े, CM ने किया इनकार

Kolkata Case : आरजी कर मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद से डॉक्टर्स का प्रदर्शन जारी है। ममता बनर्जी ने आज हड़ताली डॉक्टर्स को बैठक के लिए अपने आवास पर बुलाया है। लेकिन ये बैठक अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। दरअसल हड़ताली डॉक्टर बैठक की वीडियो ग्राफी और लाइव स्ट्रीमिंग करवाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन ममता सरकार इसके लिए तैयार नहीं है। सरकार ने बैठक की वीडियो रिकॉर्डिंग देने की बात कही है।

यह भी पढ़ें:- तीन खानदानों ने मिलकर लोगों के साथ पाप किया: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

इस बीच प्रदर्शनकारी डॉक्टर लाइव स्ट्रीमिंग के लिए नारे लगाते रहे। इसके अलावा, जूनियर डॉक्टरों को बैठक में अपने सेलफोन ले जाने की अनुमति नहीं थी। डॉक्टर अपने साथ बैठक रिकॉर्ड करने के लिए दो वीडियोग्राफर भी लाए थे, लेकिन उन्हें भी अंदर नहीं जाने दिया गया।

सीएम ममता से मिलने पहुंचे 30 जूनियर डॉक्टर्स
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीएम ममता से चर्चा के लिए जूनियर डॉक्टर्स मुख्यमंत्री आवास पर पहुंच गए हैं. मीटिंग में शामिल होने के लिए पश्चिम बंगाल के मुख्य सचिव मनोज पंत, डीजी राजीव कुमार, प्रदेश के प्रधान सचिव, स्वास्थ्य नारायण स्वरूप निगम और मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य भी पहुंची हैं। (Kolkata Case)

जूनियर डॉक्टर्स की पांच सूत्रीय मांगों में ‘अभया’ (मृतक जूनियर डॉक्टर) को न्याय, कमिशनर को हटाना, आरजी कर मेडिकल कॉलेज के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. संदीप घोष के खिलाफ सख्त एक्शन शामिल है. सीएम ममता से मीटिंग के लिए 30 डॉक्टरों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम आवास पहुंचा है, हालांकि इससे पहले राज्य सरकार ने बैठक के लिए 12 से 15 लोगों को आमंत्रित किया था. बैठक से पहले जूनियर डॉक्टरों ने कहा था कि सरकार के सामने रखी गई पांच मांगों से कम किसी चीज पर समझौता नहीं करेंगे। (Kolkata Case)

Back to top button
error: Content is protected !!