केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने गहलोत पर बोला हमला, कहा- लाल रंग की डायरी से बहुत डर हुए हैं CM

Amit Shah on Gehlot: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने राजस्थान के गंगापुर सिटी में ‘सहकार किसान सम्मेलन’ को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि PM मोदी के नेतृत्व और वैज्ञानिकों के अथक परिश्रम के कारण देश ने कुछ दिन पहले ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर तिरंगा फहराया है। इससे समग्र देश के अंदर नई ऊर्जा और नए विश्वास का संचार हुआ है। सैकड़ों सालों से चंद्रमा का दक्षिणी ध्रुव रहस्य बना हुआ था, वहां तक कोई नहीं पहुंच पाया था। PM मोदी ने देश के स्पेस मिशन को नई गति दी, जिससे भारत दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना।

यह भी पढ़ें:- बेंगलुरु के बाद दिल्ली पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोगों ने एयरपोर्ट पर किया जोरदार स्वागत

सभा को संबोधित करते हुए गृहमंत्री शाह ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज-कल राजस्थान के मुख्यमंत्री गहलोत लाल रंग की डायरी से बहुत डर रहे हैं, क्योंकि उस डायरी में कई राज छुपे हैं। डायरी का रंग भले ही लाल है, लेकिन उसके अंदर काले कारनामे और अरबों के भ्रष्टाचार का कच्चा चिट्ठा है। शाह ने कहा कि राजस्थान की जनता से एक आग्रह है कि घर में लाल रंग की डायरी मत रखना नहीं तो गहलोत जी नाराज हो जाएंगे।  कांग्रेस सरकार ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया। जबकि भाजपा की सरकार ने किसानों के कल्याण के लिए कई कदम उठाए हैं। (Amit Shah on Gehlot)  

उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में कृषि बजट 22 हजार करोड़ रुपए था, जिसे PM मोदी ने 6 गुना बढ़ा कर 1 लाख 25 हजार करोड़ रुपए करने का काम किया है। मैं यहां आया तो एक किसान ने कहा कि राजस्थान में बिजली की बहुत समस्या है, हमें बिजली ही नहीं मिलती। तो वहीं दूसरे किसान ने कहा कि एक तो हमें बिजली नहीं मिलती, दूसरी ओर बिजली की खरीदी में धांधली हो रही है। राजस्थान ने 2014 और 2019 दोनों लोकसभा चुनावों में सभी सीटें मोदी जी की झोली में डाली थी। 2024 में भी जनता फिर से सभी सीटों पर भाजपा को जिताएगी। इसके साथ ही जनता लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में सत्ता परिवर्तन के लिए भी तैयार है। (Amit Shah on Gehlot)  

Related Articles

Back to top button