Google Analytics —— Meta Pixel

Kedarnath Helicopter Crash: केदारनाथ धाम के पास बड़ा हादसा, हेलिकॉप्टर क्रैश में 5 लोगों की मौत की आशंका

Helicopter Crash In Kedarnath : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में आज सुबह एक हेलीकॉप्टर क्रैश (Helicopter Crash In Kedarnath ) हो गया। हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में त्रिजुगीनारायण नारायण के पास हुआ है। क्रैश हुआ हेलीकॉप्टर आर्यन कंपनी का था और केदारनाथ धाम से फाटा जा रहा था।

यह भी पढ़े :- Ahmedabad Plane Crash : कभी प्लेन में नहीं बैठूंगा…, बोला एयर इंडिया विमान क्रैश का वायरल वीडियो बनाने वाला आर्यन

हादसे में हेलीकॉप्टर में सवार सभी 5 लोगों की मौत होने की खबर है। हादसा खराब मौसम के कारण हुआ। NDRF और NDRF की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। उत्तराखंड ADG लॉ एंड ऑर्डर डॉ वी मुरुगेशन भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलिकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया। 

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : 7वीं की छात्रा ने बाथरूम में जन्मा बच्चा टॉयलेट में फेंका, नवजात की डूबने से मौत”

कई बार हेलिकॉप्टर हो चुका है क्रैश

बता दें कि इस बार के चारधाम यात्रा के दौरान अलग-अलग धामों पर कई बार हेलिकॉप्टर क्रैश हुए हैं. साथ ही कई बार हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. हाल ही में बीच सड़क पर हेलिकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग कराई गई थी. वहीं चारधाम यात्रा की शुरुआत में भी एक बार हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। (Helicopter Crash In Kedarnath )

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख व्यक्त किया और राहत कार्यों के लिए निर्देश दिए। DGCA ने इस घटना की जांच शुरू कर दी है, और केदारनाथ के लिए हेलीकॉप्टर सेवाएं अस्थायी रूप से निलंबित कर दी गई हैं।

Back to top button
error: Content is protected !!