सोने की खदान ढहने से 48 लोगों की हुई मौत, ‘सोने’ की चाहत ने ली जान

Mali Gold Mine Collapse: पश्चिमी अफ्रीकी देश माली में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, अवैध रूप से संचालित एक सोने की खदान के ढहने से 48 लोगों की मौत हो गई है। यह खदान चीनी नागरिक संचालित कर रहे थे। हादसा माली के पश्चिमी सोने से समृद्ध कायेस क्षेत्र के केनीबा के पास हुआ, जिनमें ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं। सोना खनिकों के संघ नेता ने बताया कि पीड़ित सोने के टुकड़ों की तलाश में औद्योगिक खनिकों के छोड़े गए खुले गड्ढे वाले क्षेत्रों में चढ़ गए थे। इसी दौरान उनके आसपास की धरती धंस गई।

यह भी पढ़ें:- दिल्ली में 19 फरवरी को होगा नए CM का ऐलान, 20 को शपथ ग्रहण समारोह

बता दें कि माली अफ्रीका के अग्रणी सोना उत्पादकों में से एक है, जहां के खनन स्थल में अक्सर घातक भूस्खलन और दुर्घटना होते रहते हैं। माली दुनिया के सबसे गरीब देशों में आता है। पर्यावरण संगठन के प्रमुख ने बताया कि कुछ और लोगों की तलाश जारी है। दरअसल, कैटरपिलर मशीन कथित तौर पर एक खदान में गिर गई, जहां महिलाओं का एक समूह सोने की खोज में काम कर रहा था। पिछले महीने भी हादसा हुआ था। जनवरी में दक्षिण अफ्रीका की अवैध खदान में 100 मजदूरों की मौत हो गई थी। खदान में फंसे ये मजदूर कई महीनों से भूख और प्यास से जूझ रहे थे। (Mali Gold Mine Collapse)

जनवरी में हुई थी 100 लोगों की मौत

दक्षिण अफ्रीका के स्टिलफोंटेन शहर के निकट बफेल्सफोंटेन में स्थित सोने की खदानों में लगभग 100 मजदूर फंसे हुए थे। उन्हें बाहर निकालने के दौरान पता चला कि भूख और प्यास के कारण उनकी मौत हो चुकी है। इस घटना से जुड़ी जानकारी मजदूरों की ओर से मोबाइल फोन के जरिए भेजे गए वीडियो से मिली, जिसमें प्लास्टिक में लिपटे शव दिखाए गए हैं। कुछ लोगों ने दावा किया था कि भूख के कारण लोग मृत साथियों के शरीर के अंग खाने को मजबूर हो गए थे। माली में यह तीन हफ्तों में दूसरी घातक खनन हादसा है। इससे पहले एक खदान में अचानक पानी घुस जाने से 10 लोग मारे गए थे। (Mali Gold Mine Collapse)

Back to top button
error: Content is protected !!