Google Analytics —— Meta Pixel

नाबालिग ने 4 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म, बच्ची अस्पताल में इलाज के लिए कराई गई भर्ती

उत्तर प्रदेश न्यूज : फतेहपुर में एक नाबालिग ने चार साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। मामले की गंभीरता का पता तब चला जब बच्ची की हालत अधिक खून बहने से बिगड़ गई। रविवार को परिजन बच्ची को लेकर थाने पहुंचे।

पुलिस ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराकर आरोपी को हिरासत में लिया है।उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। वारदात गाजीपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां चार साल की बच्ची आठ अक्तूबर की शाम घर के पास सजे दुर्गा पंडाल के पास खेल रही थी। इस दौरान कक्षा आठ में पढ़ने वाला करीब 13 साल का एक लड़का बच्ची के पास पहुंचा।

वह बच्ची को बहला-फुसलाकर घर के पीछे हाते में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने पर आरोपी भाग निकला। बच्ची किसी तरह से घर पहुंची। इधर अधिक खून बहने से बच्ची की हालत बिगड़ती देख मां ने पूछताछ की। तो उसने पड़ोसी में रहने वाले लड़के के बारे में जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : खराब जीवनशैली कम कर सकती है आपकी उम्र ,जानिए इससे बचने के उपाय

परिजन बच्ची को लेकर शनिवार को एक नर्सिंग होम पहुंचे। जहां डॉक्टर ने पुलिस कार्रवाई और जिला महिला अस्पताल लेकर जाने की सलाह दी। मां ने रविवार सुबह पुलिस को तहरीर दी। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और बच्ची को मेडिकल के लिए जिला महिला अस्पताल में भर्ती कराया।

यह भी पढ़ें : अंधविश्वास की हद पार! मरे हुए इंसान को जिंदा करने लिए घरवालों ने किया 16 घंटों तक ये काम

जहां उसकी हालत में सुधार आया। थानाध्यक्ष नीरज यादव ने बताया आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Back to top button
error: Content is protected !!