लोकतंत्र खतरे में नहीं है…विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है: BJP अध्यक्ष JP नड्डा

JP Nadda Interview: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा ने कई मुद्दों को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अभी तक हुए मतदान में भाजपा के मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर मतदान किया है। भाजपा के लिए यह फेज 2019 से अच्छा रहा है। विपक्ष इस चुनाव में पूरी तरह बिखर गया है। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है, लेकिन भाजपा इनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने देगी। कांग्रेस CAA का विरोध कर रही है, इसका मतलब साफ है कि वो पारसी, क्रिश्चियन, जैन, सिख, हिंदू का विरोध कर रहे हैं। इससे जाहिर होता है कि उनके लिए minority का मतलब सिर्फ मुस्लिम है। जबकि हमारे लिए सभी बराबर हैं। हमारी सभी योजनाओं का लाभ सभी धर्म के लोगों को मिली हैं। हमारा मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास है।

यह भी पढ़ें:- मोदी-शाह दोनों देश की संपत्ति बेचने वाले हैं, बनाने वाले नहीं: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

उन्होंने कहा कि हमारे लिए सब बराबर हैंष सरकार की कल्याणकारी योजनाएं मामले और धर्म के आधार पर भेदभाव नहीं करती हैं। हम सबका साथ, सबका विकास को अक्षरश: लागू करते हैं। एक-एक धागे को तोड़कर समाज के ताने-बाने को छिन्न-भिन्न करना कांग्रेस की मानसिकता है। कांग्रेस मुस्लिम को सिर्फ वोटबैंक के रूप में देखती है, कांग्रेस को मुस्लिमों से कोई लगाव नहीं है। मुस्लिम भाइयों और अल्पसंख्यकों के लिए जितना काम मोदी जी ने किया है, उतना काम किसी सरकार ने नहीं किया है। राहुल गांधी तो री-लॉन्च होते रहेंगे। मैं इस पर ज्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा, लेकिन सच्चाई ये है कि कांग्रेस माओवादियों और तुष्टिकरण की राजनीति में पूरी तरह शामिल है। (JP Nadda Interview)

कांग्रेस के मेनिफेस्टो में घिनौना विचार: नड्डा

नड्डा ने कहा कि कांग्रेस ने अपनी मेनिफेस्टो में घिनौना विचार लाने का प्रयास किया गया है। राम मंदिर निर्माण का सवाल हो या पुलवामा को मुंहतोड़ जवाब देने की बात हो… ये राष्ट्रहित में है। इसका चुनाव से कोई लेना-देना नहीं है। राम मंदिर हमारे लिए आस्था का विषय है और पुलवामा हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी थी। देश में लोकतंत्र कभी खत्म नहीं होगा और भाजपा हमेशा लोकतंत्र को मजबूत करेगी। लोकतंत्र खतरे में नहीं है, विपक्ष का अस्तित्व खतरे में है। भारत में लोकतंत्र ना कभी खत्म होगा और ना ही खत्म होने की स्थिति आएगी। भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए हमेशा और हरसंभव प्रयास करेगी। जहां तक विपक्ष के आरोप की बात है तो उनको अपनी अस्तित्व का खतरा है, लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं है। (JP Nadda Interview)

भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन होगा: JP नड्डा

BJP अध्यक्ष ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के खिलाफ एक्शन होगा… ये सामान्य नियम है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से कहा है और जो लोग जेल गए हैं, वो अपने कर्मों के कारण गए हैं। चुनावी बॉन्ड खरीदने से किसी को राहत नहीं मिली है। हम इस सब के बारे में बात कर रहे हैं क्योंकि हमने चुनावी बॉन्ड पेश किया है। जरा कल्पना करें कि पिछले 70 सालों में क्या हो रहा है। करोड़ों का काला धन भारतीय अर्थव्यवस्था में आ जाता। 2024 का चुनाव हम pro-incumbency में लड़ रहे हैं। हमने हर बार इम्प्रूव किया है। 2014 में जो हमारी टैली थी उसको 2019 में इम्प्रूव किया और जो 2019 में है उसको हम 2024 में और इम्प्रूव करेंगे। (JP Nadda Interview)

इस बार वोट शेयर बढ़ेगा: नड्डा

JP नड्डा ने कहा कि मोदी जी पर जनता का विश्वास और बढ़ा है… इसलिए इस बार वोट शेयर भी बढ़ेगा और सीट शेयर भी बढ़ेगी। बीजेपी ने हर चुनाव में अपनी सीटों की संख्या में सुधार किया है। हम न केवल पुरानी सीटें बरकरार रखेंगे बल्कि तमिलनाडु में भी बढ़त बनाएंगे। ओडिशा और पश्चिम बंगाल में हमारी सीटें बढ़ेंगी। इस चुनाव में प्रो-इनकंबेंसी की वजह से वोट शेयर और सीट शेयर में बढ़ोतरी होगी। कांग्रेस सिर्फ तुष्टिकरण की राजनीति करती है, वोटबैंक की राजनीति करती है। जबकि हमारा मंत्र है- सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास। वहीं उन्होंने कहा कि संदेशखाली ममता की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रही है। संदेशखाली की महिलाओं के साथ देश और समाज खड़ा है। जनता इसका करारा जवाब देगी। (JP Nadda Interview)

Related Articles

Back to top button