Google Analytics —— Meta Pixel

मोदी कैबिनेट ने लिए कई अहम फैसले, 14 फसलों की बढ़ाई गई MSP

Modi Cabinet Decision: PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को कैबिनेट की बैठक हुई, जिसमें कई अहम फैसले लिए गए हैं, जिससे आपको भी फायदा होगा। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि कैबिनेट में किसान कल्याण के लिए बहुत महत्वपूर्ण फैसला लिया गया है। खरीफ फसल के लिए 14 फसलों पर कैबिनेट ने MSP बढ़ाने को मंजूरी दी है। धान का नया MSP 2,300 रुपए किया गया है, जो पिछली MSP से 117 रुपए ज्यादा है। कपास का नया MSP 7,121 और एक दूसरी किस्म के लिए 7,521 रुपए पर मंजूरी दी है, जो पिछली MSP से 501 रुपए ज्यादा है।

यह भी पढ़ें:- ‘देख रहा है विनोद’… ‘4 शब्द’ भी सही नहीं लिख सकी मोदी सरकार की मंत्री, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की जगह लिखा- ‘बेढी पडाओ, बच्चाव’…

पिछले साल की तुलना में MSP में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी तिलहन और दालों के लिए की गई है, जैसे नाइजरसीड (983 रुपए प्रति क्विंटल), उसके बाद तिल (632 रुपये प्रति क्विंटल) और तुअर/अरहर (550 रुपये प्रति क्विंटल) की गई है। विपणन सत्र 2024-25 के लिए खरीफ फसलों के लिए MSP में बढ़ोतरी केंद्रीय बजट 2018-19 की घोषणा के अनुरूप है, जिसमें एमएसपी को अखिल भारतीय भारित औसत उत्पादन लागत के कम से कम 1.5 गुना के स्तर पर तय किया गया है। किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर अपेक्षित मार्जिन बाजरा (77 प्रतिशत) के मामले में सबसे ज्यादा होने का अनुमान है, उसके बाद तुअर (59 प्रतिशत), मक्का (54 प्रतिशत) और उड़द (52 प्रतिशत) का स्थान है। बाकी फसलों के लिए किसानों को उनकी उत्पादन लागत पर मार्जिन 50 प्रतिशत होने का अनुमान है।

सभी खरीफ फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य

फसल न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत KMS लागत पर मार्जिन (%) MSP 2024-25 में MSP में बढ़ोतरी
अनाज 2024-25 2024-25 2023-24
धान सामान्य 2300 1533 50 2183 117
ग्रेड A 2320 – – 2203 117
ज्वार हाइब्रिड 3371 2247 50 3180 191
मालदंडी 3421 – – 3225 196
बाजरा 2625 1485 77 2500 125
रागी 4290 2860 50 3846 444
मक्का 2225 1447 54 2090 135
दालें
तुअर /अरहर 7550 4761 59 7000 550
मूंग 8682 5788 50 8558 124

खरीफ विपणन सत्र के अंतर्गत आने वाली 14 फसलों के लिए 2003-04 से 2013-14 की अवधि के दौरान, बाजरा के लिए एमएसपी में न्यूनतम निरपेक्ष ज्यादा 745 रुपए प्रति क्विंटल और मूंग के लिए अधिकतम निरपेक्ष ज्यादा 3,130 रुपये प्रति क्विंटल थी, जबकि 2013-14 से 2023-24 की अवधि के दौरान मक्का के लिए एमएसपी में न्यूनतम निरपेक्ष ज्यादा 780 रुपये प्रति क्विंटल और नाइजरसीड के लिए अधिकतम निरपेक्ष ज्यादा 4,234 रुपये प्रति क्विंटल थी। 2004-05 से 2013-14 की अवधि के दौरान, खरीफ विपणन सीजन के अंतर्गत आने वाली 14 फसलों की खरीद 4,675.98 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) थी, जबकि 2014-15 से 2023-24 की अवधि के दौरान, इन फसलों की खरीद 7,108.65 एलएमटी थी। 

भारत के लिए एक बड़ा अवसर: मंत्री वैष्णव

साल 2023-24 के लिए उत्पादन के तीसरे अग्रिम अनुमान के अनुसार, देश में कुल खाद्यान्न उत्पादन 3288.6 लाख मीट्रिक टन (एलएमटी) होने का अनुमान है, और तिलहन उत्पादन 395.9 एलएमटी को छू रहा है। साल 2023-24 के दौरान चावल, दालों, तिलहनों और पोषक अनाज/ अन्न और कपास का खरीफ उत्पादन क्रमशः 1143.7 एलएमटी, 68.6 एलएमटी, 241.2 एलएमटी, 130.3 एलएमटी समेत 325.2 लाख गांठ होने का अनुमान है। मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत की पहली अपतटीय पवन ऊर्जा परियोजना को मंजूरी देकर एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। ये 1GW अपतटीय पवन परियोजनाएं होंगी, जिनमें से प्रत्येक की क्षमता 500 मेगावाट (गुजरात और तमिलनाडु के तट पर) होगी। यह भारत के लिए एक बड़ा अवसर है।

फसल MSP लागत KMS लागत पर मार्जिन (%) MSP 2024-25 में MSP में बढ़ोतरी
2024-25 2024-25 2023-24
उड़द 7400 4883 52 6950 450
तिलहन
मूंगफली 6783 4522 50 6377 406
सूरजमूखी के बीज 7280 4853 50 6760 520
सोयाबीन (पीला) 4892 3261 50 4600 292
तिल 9267 6178 50 8635 632
नाइजरसीड 8717 5811 50 7734 983
कमर्शियल
कपास (मीडियम स्टेपल) 7121 4747 50 6620 501
फसलें MSP MSP MSP MSP में बढ़ोतरी MSP में बढ़ोतरी
अनाज 2003-04 2013-14 2023-24 2003-04 की तुलना में 2013-14 में  बढ़ोतरी 2013-14 की तुलना में 2023-24 में बढ़ोतरी
A B C D=B-A E=C-B
धान सामान्य 550 1310 2183 760 873
ग्रेड A 580 1345 2203 765 858
ज्वार हाइब्रिड 505 1500 3180 995 1680
मालदंडी A – 1520 3225 – 1705
बाजरा 505 1250 2500 745 1250
रागी 505 1500 3846 995 2346
मक्का 505 1310 2090 805 780
दालें
तुअर /अरहर 1360 4300 7000 2940 2700

खरीफ फसलों की खरीद 2004-05 से 2013-14 और 2014-15 से LMT में

फसलें 2004-05 से 2013-14 2014-15 से 2023-24
अनाज
A B
धान 4,590.39 6,914.98
ज्वार 1.92 5.64
बाजरा 5.97 14.09
रागी 0.92 21.31
मक्का 36.94 8.2
दालें
तुअर /अरहर 0.6 19.55
मूंग 0 1
उड़द 0.86 8.75
तिलहन – –
मूंग 3.45 32.28
सूरजमूखी के बीज 0.28 –
सोयाबीन (पीला) 0.01 1.1
तिल 0.05 0.03
नाइजरसीड 0 0
कमर्शियल – –
कपास 34.59 63.41
कुल 4,675.98 7,108.65

Back to top button
error: Content is protected !!