Google Analytics —— Meta Pixel

मेरे जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण भारत भूमि को रहेगा समर्पित: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 

Modi Political Journey: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सार्वजनिक जीवन में 25 साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर उन्होंने इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में “विकसित भारत संकल्प सभा-सेवा ज्योति यात्रा” प्रोग्राम में हिस्सा लिया। साथ ही कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 7 अक्टूबर 2001 को जब मैंने गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी, तब सोचा नहीं था कि कभी ये पड़ाव भी आएगा। आज मुझे हेड ऑफ द गवर्नमेंट के तौर पर निरन्तर सेवा करते हुए 25 साल पूरे हो गए हैं। ये जनता-जनार्दन के निरन्तर आशीर्वाद का परिणाम है। भाजपा, NDA, लोकतंत्र के प्रति अपार श्रद्धा रखने वाले सभी राजनीतिक साथियों का मैं आभार व्यक्त करता हूं। मैं देश की जनता के चरणों में शीश झुकाकर नमन करता हूं। इस दौरान इतने सारे चुनाव हुए जनता ने हमेशा मुझे अपनी सेवा के लिए चुना। मैं आज भारत के लोकतंत्र और संविधान का वंदन करता हूं। मैं सेवा ज्योति यात्रा में हिस्सा लेने वाले सभी नागरिकों का भी हृदय से अभिनंदन करता हूं। उन्होंने आगे कहा कि स्व से समष्टि तक, स्वयं से वयम् तक मेरे जीवन का कण-कण, क्षण-क्षण भारत भूमि को समर्पित रहेगा।

यह भी पढ़ें:- तेलीबांधा चौक का विकास के नाम पर पहचान से समझौता नहीं, प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ ने सरकार के प्रस्ताव पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज सुबह मैं श्री विनायक मंदिर में दर्शन के लिए गया था। मैंने परमात्मा के सामने देश के लिए प्रार्थना की, 140 करोड़ भारतवासियों के लिए प्रार्थना की और अपने लिए भी प्रार्थना की। प्रार्थना ये कि परमात्मा मुझे इतनी शक्ति और सामर्थ्य दीजिए कि मैं अपने देश के लिए और ज्यादा ऊर्जा के साथ काम कर सकूं। देशवासियों की और ज्यादा सेवा कर सकूं, दिन-रात सेवा कर सकूं। आज मैं जो कुछ हूं, जहां भी हूं, जिस दायित्व पर हूं, उसमें सबसे बड़ा योगदान जनता-जनार्दन का ही है। मेरे लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है। लाखों-करोड़ों देशवासियों के विश्वास और लाखों कार्यकर्ताओं का परिश्रम ही, मेरी सबसे बड़ी शक्ति रही है। ये 25 साल का अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है और ये पूंजी सिर्फ मोदी की नहीं है ये पूंजी देश की है। मुझे याद है कि जब मैं वडनगर के स्कूल में पढ़ने जाता था, तब हमारे मास्टर जी तरह-तरह के पाठ पढ़ाते थे और क्लास में सबसे पहले पहुंचने वाले छात्र में हमेशा मेरा नाम होता था। सीखने की वो ललक मेरे जीवन का हिस्सा बन गई और मैं आज भी स्वयं को एक विद्यार्थी ही मानता हूं। हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करता हूं। (Modi Political Journey)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज का ये दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं है। ये अपने संकल्पों को नई ऊर्जा से भरने का दिन है। ये दिन वादे को दोहराने का दिन है। उस इरादे को व्यक्त करने का दिन है, जो कहता है कि हम करके रहेंगे। we will do it। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज से 25 साल पहले 50 साल की उम्र में मैंने अपना समय जंगलों में आदिवासी समुदायों की सेवा करने और पहाड़ों के बीच रहने में बिताया था और मेरे राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड में सिर्फ एक संगठनात्मक कार्यकर्ता का काम दिखता था। मैं चुनावों में शामिल तो रहा था, लेकिन मैंने खुद कभी चुनाव नहीं लड़ा था। अगर मैं चुनावी राजनीति में चमकना चाहता तो बहुत पहले ही मैदान में उतर सकता था, लेकिन मेरा स्वभाव ऐसा नहीं था। मैंने कभी यह सोचने के लिए भी नहीं रुककर देखा कि मैं जिंदगी में क्या बनूंगा या मेरा भविष्य क्या होगा। ऐसा इसलिए था, क्योंकि बचपन से मिली परवरिश और संस्कारों ने मुझे सिखाया था कि अपनी जिंदगी किसी मकसद के लिए जीनी चाहिए, न कि निजी महत्वाकांक्षा के लिए। मुझे जो भी जिम्मेदारियां मिली मैं उन्हें निभाता चला गया। जीवन का एक ही उद्देश्य था कि मैं देश के लिए निस्वार्थ कर्म करूं। मेरे लिए कर्म ही सब कुछ है कर्म ही मेरा धर्म है।

उन्होंने कहा कि जब मैं गुजरात में था तो एक मंत्र के साथ जीता था और वो मंत्र था गुजरात के विकास से देश का विकास। लेकिन वो दौर चुनौतियों से भरा था। तब मेरे पास न तो सरकार चलाने का अनुभव था और न ही प्रशासनिक व्यवस्था का, न ही बहुत ज्ञान था मेरे पास सब कुछ था वो जनता पर विश्वास था, जनशक्ति पर भरोसा। इसी विश्वास को मैंने अपना सामर्थ्य बनाया। मैंने निर्णय लिए जनता को अपने साथ लेकर, जनता को साथ लेकर नीतियां बनाई,जनता को साथ लेकर नीतियों को लागू किया। वही मंत्र ‘we will do it’ और जब जनता साथ हो तो परिणाम भी आते हैं। गुजरात में करके दिखाया। आज गुजरात जहां पहुंचा है उसका उदाहरण दुनिया देती है। आज पूरे विश्व में भारत के पायलट की चर्चा है। एक दिन ऐसा भी आएगा जब दुनिया ‘मेड इन इंडिया’ प्लेन की चर्चा करेगी। ये लक्ष्य दूरदर्शी नीतियों और लगातार कड़ी मेहनत से हासिल किए जाएंगे। भारत के सामने चुनौतियां हो सकती हैं, लेकिन हमारे पास 140 करोड़ समाधान भी हैं। (Modi Political Journey)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि आज का दिन हम सभी भारतवासियों, भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए अविस्मरणीय दिन है। आज का दिन ऐसे व्यक्तित्व के 25 सालों की उस यात्रा का साक्षी बनने का दिन है, जिस यात्रा ने संघर्ष के बीच अपनी शुरुआत की और हर चुनौती का सामना करते हुए निरंतर आगे बढ़ते रहे। जनसेवा को ही अपने जीवन का ध्येय बनाया, जिनके लिए जनसेवा ही राष्ट्रसेवा का मार्ग बनी और जीवन के इसी संकल्प को लेकर राजनीति में केवल सत्ता को सेवा का माध्यम बनाते हुए राष्ट्र सेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहे। हमारे प्रधानमंत्री और इस देश के प्रधान सेवक का मैं बहुत-बहुत अभिनंदन करता हूं। आज देश के सभी जिले से लोग प्रधानमंत्री की इस यात्रा के साक्षी बन रहे हैं और मैं कह सकता हूं भारत की 140 करोड़ जनता आज अपने प्रिय नेता को आशीर्वाद दे रही है। आज इस ऐतिहासिक अवसर पर मैं आपके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, आपके सार्वजनिक जीवन के लिए आपको शुभकामनाएं देता हूं।

Back to top button
error: Content is protected !!