Google Analytics —— Meta Pixel

प्रचंड गर्मी से बेहोश हुईं 50 से ज्यादा स्कूली छात्राएं, हॉस्पिटल में कराना पड़ा भर्ती, परिजनों ने किया हंगामा

Heat Wave : बिहार में भीषण गर्मी की वजह शेखपुरा और बेगूसराय में स्कूली बच्चों की तबीयत बिगड़ गई. शेखपुरा में गर्मी के कारण करीब 50 छात्राएं तो वहीं बेगूसराय में करीब 15 छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं. छात्राओं को आनन-फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, परिवार वालों को जब इसकी सूचना मिली तो वह भी स्कूल पहुंचे. परिजनों ने स्कूल परिसर में ही काफी हंगामा भी किया. शिक्षकों से भी दुर्व्यवहार करने की भी बात सामने आ रही है. फिलहाल, सभी छात्राओं की हालत स्थिर बताई जा रही है.

यह भी पढ़े :- पाकिस्तान में सब चाहते हैं मोदी चुनाव हारें, फवाद ने राहुल गांधी और ममता को दी शुभकामनाएं

बता दें कि शेखपुरा के मनकौल में छात्राओं के बेहोश होने पर शिक्षकों में अफरा-तफरी मच गई. बेगूसराय के मटिहानी प्रखंड क्षेत्र स्थित मध्य विद्यालय मटिहानी में बुधवार को बच्चियों की तबीयत बिगड़ी. जानकारी के अनुसार गर्मी की वजह से प्रार्थना के दौरान और क्लास में भी बच्चे बेहोश हो रहे हैं।

आपको बता दें कि बिहार में गर्मी ने 12 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. मंगलवार को औरंगाबाद का तापमान 48 डिग्री के करीब पहुंचा. वहीं. 9 जिलों का पार 44 डिग्री के पार चला गया है. मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में बिहार के कई हिस्सों में भीषण गर्मी रहने की बात कही है। (Heat Wave)

बिहार के 5 शहरों का तापमान 45 डिग्री से ऊपर
बिहार में इन दिनों गर्मी अपने प्रचंड रुप में हैं. कई शहर भीषण गर्मी से तप रहे हैं. राज्य के 5 शहर का तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, औरंगाबाद का तापमान 47.7 डिग्री, डेहरी 47 डिग्री, अरवल 46.9 डिग्री, गया 46.8 डिग्री और बक्सर का तामपान 46.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. वहीं राजधानी पटना का तापमान 42.8 डिग्री रहा. (Heat Wave)

Back to top button
error: Content is protected !!