धान का कटोरा 4 साल में बन गया धान की कोठी: CM भूपेश बघेल

CM Bhupesh on Kisan: छत्तीसगढ़ में इस साल धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। इसे लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि देश में सबसे ज्यादा धान बेचने वाले किसान छत्तीसगढ़ से ही हैं। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा छत्तीसगढ़ सरकार ने धान खरीदने का एक और रिकॉर्ड बनाया है। देश भर में धान बेचने वाले सर्वाधिक किसान छत्तीसगढ़ से हैं। मतलब सबसे ज्यादा धन किसानों की जेब में छत्तीसगढ़ में गया है।

यह भी पढ़ें:- प्रसिद्ध चित्रकार सूरज सिन्हा ने बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज से की मुलाकात, अपने हाथों से बनाई पेंटिंग की भेंट

CM भूपेश बघेल ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ मंदी से अछूता है। बाजार गुलजार हैं। CM ने लिखा कि किसान धान से धनवान बन रहे हैं। बाजारों की व्यापार श्रृंखला लाभ में चल रही है। चालू खरीफ विपणन सीजन में छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्रीय पुल में न सिर्फ देश में सबसे ज्यादा योगदान दिया है, बल्कि देश में धान बेचने वाले कुल किसानों में छत्तीसगढ़ के किसानों की संख्या सबसे ज्यादा हो गई है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य के किसानों को बधाई देते हुए कहा है कि पिछले चार सालों में छत्तीसगढ़ प्रदेश धान के कटोरे से धान की कोठी में तब्दील हो चुका है, खेती पर जागे किसानों के भरोसे के कारण ही यह चमत्कार हो पाया है। (CM Bhupesh on Kisan)

भारत सरकार द्वारा प्रकाशित किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में इस साल 01 करोड़ 18 लाख 17 हजार 242 किसानों ने धान बेचने के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 25 लाख 14 हजार 456 किसान छत्तीसगढ़ के थे। अब तक राज्य के 22 लाख 93 हजार 761 किसान धान बेच चुके हैं, जो देश में किसानों की सर्वाधिक संख्या है। राज्य में 1 करोड़ 03 लाख 70 हजार 243 मीट्रिक टन धान का उपार्जन अब तक किया जा चुका है। इसके एवज में राज्य के किसानों ने अब तक 19 करोड़ 93 लाख रुपए से अधिक का समर्थन मूल्य प्राप्त किया है। इन किसानों को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ भी मिलेगा। (CM Bhupesh on Kisan)

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि उम्मीद है कि धान खरीदी की निर्धारित अंतिम तिथि 31 जनवरी तक हम 110 लाख मीट्रिक टन के अनुमानित आंकडे़ को भी पार कर जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी नीतियों के चलते खेती-किसानी और किसानों के जीवन में सुखद बदलाव आया है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अलावा गोधन न्याय योजना, सुराजी गांव योजना, किसानों की कर्ज माफी, सिंचाई कर माफी से राज्य के किसानों को एक नई ताकत मिली है, जिसके चलते राज्य में किसानों की संख्या और खेती के रकबे में लगातार वृद्धि हो रही है। (CM Bhupesh on Kisan)

छत्तीसगढ़ सरकार की किसान हितैषी योजनाओं से 4 सालों में लगातार किसानों की पंजीयन संख्या में बढ़ोतरी हुई है। किसानों को धान विक्रय में सहूलियत हो इस लिहाज से इस साल राज्य में 135 नए उपार्जन केंद्र शुरू किए गए, जिसके कारण कुल उपार्जन केंद्रों की संख्या 2617 हो गई है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में किसानी से जुड़ी कई योजनाएं हैं, जिससे किसानों को फायदा मिल रहा है और वापस किसानी की ओर वापस लौट रहे हैं। यही कारण है कि इस बार प्रदेश में रिकॉर्ड धान खरीदी हुई है। (CM Bhupesh on Kisan)

Related Articles

Back to top button