Trending

निवेशकों के लिए खुशखबरी, सोमवार को आ रहा एक और नया IPO, जानिए डिटेल्स

New IPO: अगर आप भी शेयर मार्केट में निवेश करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए हैं। क्योंकि फ्लिपकार्ट के फाउंडर सपोर्टेड 309.38 करोड़ रुपये का ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज का IPO 10 अक्टूबर 2022 को निवेश के लिए ओपन होने जा रहा है। इसके लिए तीन दिन यानी 12 अक्टूबर 2022 बोली लगा सकेंगे। मार्केट इंटेलिजेंस डेटा सर्विस देने वाली कंपनी ने ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज IPO का प्राइस बैंड ₹75 से ₹80 प्रति इक्विटी शेयर तय किया है। इश्यू के लिए तीन दिवसीय सदस्यता 10 अक्टूबर 2022 को खुलेगी और यह 12 अक्टूबर 2022 तक बोली लगाने के लिए खुली रहेगी।

यह भी पढ़ें:- Horror Movies : अगर आप भी हैं डरावनी फिल्मों के शौकीन, तो जरूर देखें ये 5 फिल्में

ट्रैक्सन टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयरों का अभी ग्रे मार्केट में कारोबार नहीं हुआ है। इसलिए ट्रैक्सएन टेक्नोलॉजीज IPO GMP आज तक उपलब्ध नहीं है। कंपनी IPO के जरिए ₹309.38 करोड़ का फंड जुटाएगी। IPO एक बुक बिल्ड इश्यू है और यह पूरी तरह से ओएफएस नेचर का है। एक बोलीदाता कम से कम एक लॉट में आवेदन कर सकेगा। एक लॉट में कंपनी के 185 शेयर शामिल होंगे। शेयर आवंटन की संभावित डेट 17 अक्टूबर 2022 है। IPO को बीएसई और एनएसई दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है। यह आईपीओ 20 अक्टूबर 2022 को लिस्ट हो सकता है। (New IPO)

इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त

वहीं लिंक इनटाइम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को पब्लिक इश्यू का आधिकारिक रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है। कंपनी की बुनियादी बातों को लेकर अनलिस्टेड एरेना डॉट कॉम के संस्थापक अभय दोशी ने कहा कि ट्रेक्सन निजी बाजार डेटा सेवा प्रदाता में एक प्रमुख प्लेयर के रूप में उभरा है, जो एंटरप्राइज ग्रेड डेटा क्यूरेशन प्रदान करता है। भारत में स्थित कंपनी के संचालन में फायदा मिलता है। अपने वैश्विक प्रतिस्पर्धियों की तुलना में ज्यादा प्रभावशील है। चूंकि यह आईपीओ पूरी ओएफएस नेचर का है, इसलिए आय कंपनी के लिए उपलब्ध नहीं होगी। कंपनी वित्त वर्ष 22 तक घाटे में चल रही थी और वित्त वर्ष 23 के लिए सकारात्मक परिणाम पोस्ट किए हैं। (New IPO)

IPO का मतलब आरंभिक सार्वजनिक पेशकश

बता दें कि IPO में इन्‍वेस्ट करके आप शेयर मार्केट में अपनी बेहतर उपस्थिति दर्ज करा सकते हैं. इसके अलावा आईपीओ के जरिए कोई भी कंपनी 5 या फिर 7 शेयर नहीं देती। इसमें लॉट ऑफर किए जाते हैं. कंपनी की ओर से ऑफर किए गए लॉट में 1 से लेकर कितने भी शेयर हो सकते हैं। आईपीओ का मतलब आरंभिक सार्वजनिक पेशकश होता है। यह एक ऐसी प्रक्रिया होती है जिसके द्वारा एक निजी तौर पर आयोजित कंपनी पहली बार सार्वजनिक रूप से अपने शेयरों को ऑफर करके सार्वजनिक रूप से कारोबार करने वाली कंपनी बन जाती है। (New IPO)

Related Articles

Back to top button