Google Analytics —— Meta Pixel

पहलगाम आतंकी हमले में 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे श्रीनगर

Pahalgam Terror Attack Update: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने पर्यटकों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिसमें 28 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की खबर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकियों ने टूरिस्ट से पहले नाम पूछा। इसके बाद उनके सिर में गोली मार दी और फायरिंग करते हुए भाग निकले। हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा ने ली है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। इधर, आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा श्रीनगर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें:- नेशनल कॉन्फ्रेंस ने PM मोदी से की पाकिस्तान को उसी की भाषा में कड़ा जवाब देने की मांग, जानिए किसने क्या कहा…?

केंद्रीय गृहमंत्री शाह ने ट्वीट करते हुए लिखा- जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं मृतकों के परिजनों के साथ हैं। इस जघन्य आतंकी हमले में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा और हम अपराधियों पर कठोरतम कार्रवाई करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घटना के बारे में जानकारी दी और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। जम्मू-कश्मीर विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और भाजपा विधायक सुनील शर्मा ने कहा कि पिछले एक साल से पाकिस्तान भारत में अशांति फैलाने की कोशिश कर रहा है। एक मीडिया रिपोर्ट में एक महिला कह रही है कि आतंकियों ने सबसे पहले उन लोगों के नाम पूछे जिन पर उन्होंने हमला किया। इस तरह उन्होंने एक समुदाय के लोगों को निशाना बनाया। (Pahalgam Terror Attack Update)

आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा: शर्मा

उन्होंने कहा कि हमें अपनी एजेंसियों पर पूरा भरोसा है कि आतंकियों को बख्शा नहीं जाएगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा कि पहलगाम में आतंकवादी हमले की खबर से बहुत दुखी हूं। निर्दोष नागरिकों पर यह कायरतापूर्ण हमला कायरतापूर्ण और अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं निर्दोष पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं। गुजरात के गृहमंत्री हर्ष सांघवी ने कहा कि इस मामले में जो भी जानकारी मिली है, खासकर गुजरातियों के बारे में सारी जानकारी गृह विभाग ने केंद्रीय गृहमंत्री कार्यालय के समन्वय से संकलित कर ली है, ताकि परिजनों को तत्काल मदद मिल सके। (Pahalgam Terror Attack Update)

राक्षसी और जघन्य कृत्य: चुघ

भाजपा नेता कविंदर गुप्ता ने कहा कि यह बहुत दुखद घटना है। इस तरह की घटनाओं से पर्यटकों में डर का माहौल पैदा होता है। आतंकवादियों को मार गिराना चाहिए। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में लोगों का धर्म पूछकर उन्हें चुन-चुनकर गोली मारना न केवल आतंकी कृत्य है, बल्कि मानवता को शर्मसार करने वाला राक्षसी और जघन्य कृत्य है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। प्रधानमंत्री की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत आतंकियों को उचित सजा दी जाएगी। भारत चुप बैठने वाला नहीं है। (Pahalgam Terror Attack Update)

Back to top button
error: Content is protected !!