Google Analytics —— Meta Pixel

लोकवाणी : आज लोकवाणी का हुआ प्रसारण, मुख्यमंत्री ने कही यह महत्वपूर्ण बात, पढ़ें पूरी ख़बर

रायपुर : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की जनता से मासिक रेडियोवार्ता लोकवाणी के माध्यम से रूबरू हुए। लोकवाणी की 23वीं कड़ी ‘उद्यमिता और जन सशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ माड्ल विषय पर आधारित थी। जिसे राजधानी रायपुर के कटोरा तालाब क्षेत्र के लोगों ने बड़ी ही तल्लीनता से सुना।

इसे भी पढ़े:मंत्री प्रेमसाय सिंह कल 3 दिवसीय जनजातीय क्राफ्ट मेला का करेंगे शुभारंभ

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में बताया गया कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने आधुनिक भारत की नींव रखी और छत्तीसगढ़ में भिलाई स्टील प्लांट तथा सिंचाई के संसाधनों के अधोसंरचना निर्माण में उनके महत्वपूर्ण योगदान के बारे में जानकारी दी। आज देश में आई. आई. टी., एम्स जैसे संस्थान पंडित नेहरू की देन है। इन संस्थानों से निकले कई महान इंजीनियर, डॉक्टर और वैज्ञानिक देश-दुनिया में आज भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

इसे भी पढ़े:रविवि के हॉस्टल जल्द होंगे शुरू : स्टूडेंट्स की शिकायत पर रायपुर कलेक्टर ने दिए हॉस्टल शुरू करने के निर्देश, 2019 से हैं बंद

महत्वपूर्ण एवं सराहनीय

इस अवसर पर श्रोताओं ने लोकवाणी सुनकर अपनी प्रतिक्रिया दी। शासन की लोक कल्याणकारी योजनाओं को महत्वपूर्ण एवं सराहनीय बताया। शासन की कल्याणकारी, जनहितैषी योजनाओं के जरिए किसानों, वनवासियों, मजदूरों, महिला स्व सहायता समूहों और युवाओं को आर्थिक रूप से मदद पहुंचाई जा रही है। श्रोताओं ने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी वर्गों के लोगों के लिए आर्थिक उन्नति के कार्य किए जा रहे हैं, जिससे किसान, व्यवसायी, युवा सभी खुश हैं।

 इसे भी पढ़े:दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने राष्ट्रपति को लिखी चिट्ठी , कंगना रनौत से पद्मश्री वापस लेने की मांग , विवादित बयान के बाद निशाने पर एक्ट्रेस

वहीं महिलाओं को गौठानों के माध्यम से उन्हें आजीविका के साधन उपलब्ध कराया जाना सराहनीय है। इस अवसर पर नगर निगम रायपुर के सभापति प्रमोद दुबे, गिरीश दुबे, नवीन चंद्राकर, जगदीश आहूजा, रियाजज अहमद, इंद्रजीत, आसिफ अस्सु, तेज कुमार बजाज, अविनय दुबे सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Back to top button
error: Content is protected !!