Chhattisgarh : केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू की रैली में पॉकेटमारो ने खूब दिखाई हाथ की सफाई, दर्जनों की काटी जेब
Chhattisgarh Crime : केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू के प्रथम बिलासपुर नगर आगमन पर आयोजित रैली में कड़ी पुलिस व्यवस्था के बीच पॉकेटमारो ने दर्जनो लोगों की जेब काट दी. पॉकेटमारो ने स्टेशन से लेकर चौक-चौराहो पर खड़े लोगों को अपना निशाना बनाया है. मंत्री के स्वागत के लिए आये 6 से अधिक शिक्षकों की जेब पर चोरो ने हाथ साफ कर दिया वहीं रेलवे स्टेशन में भी कई लोगों के पर्स गायब मिले।
यह भी पढ़े :- किसानों के खातों में आज आएगा पीएम किसान योजना का पैसा, PM मोदी जारी करेंगे करोड़ो की धनराशि
छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय सचिव मनोज ने बताया कि जेबकतरों ने हमारे प्रांताध्यक्ष समेत 5 साथियों की जेब से पर्स, नगदी पार कर दिया. चोरो का इतनी सफाई से जेब काटी कि पता ही नहीं चला। (Chhattisgarh Crime)
यह भी पढ़ें:- केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मणिपुर को लेकर की बैठक, अधिकारियों को दिए ये निर्देश
इसी तरह मुंगेली से आए रामेश्वर साहू, परसदा के मनीष कौशिक भी जेबकतरो का शिकार बने है. इसके अलावा दर्जनों लोगों की जेब से पर्स, मोबाइल, नगदी समेत दुसरे सामान की चोरी हुई है. राज्यमंत्री तोखन साहू की स्वागत रैली में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगे थे. इसके बावजूद भी बड़ी संख्या में लोग जेबकतरों का शिकार बन गए। (Chhattisgarh Crime)



