किन्नरों के दो गुटों में चले लात-घूंसे: थाने के सामने ही एक-दूसरे को पीटा, देखिये VIDEO

रायपुर : प्रदेश की न्याधानी बिलासपुर में सिविल लाइन थाना के सामने थर्ड जेंडर के दो गुटों में विवाद के बाद जमकर लात-घूंसे चले। बताया जा रहा है कि किन्नरों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई पुरानी है।

जिसके कारण शुक्रवार शाम मारपीट की यह घटना हुई है। किन्नरों ने मिलकर दूसरे गुट के किन्नर को पकड़ लिया फिर उसकी जमकर पिटाई कर दी। वहीं पीड़ित लोगों से मदद मांगते हुए जान बचाकर भागता रहा।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की गर्भवती महिलाओं में बढ़ रहा डायबिटीज का खतरा, सिम्स के रिसर्च में खुलासा

दरअसल, राजा किन्नर और रजिया किन्नर का अलग-अलग गुट है। दोनों एक-दूसरे पर अपने-अपने चेलों को परेशान करने और मारपीट करने का आरोप लगाते रहे हैं। इसके चलते उनके बीच आए दिन विवाद होता रहा है। पहले भी किन्नरों का विवाद थाने पहुंचा था। तब पुलिस उन्हें समझाइश देकर शांत कराया और आपस में मिलकर रहने को कहा था।

पहले किन्नरों ने मिलकर दूसरे गुट के किन्नर की जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद दूसरे किन्नर ने भी अपने साथियों को बुला लिया। कुछ ही देर में किन्नरों की भीड़ थाने पहुंच गई। इस दौरान दोनों गुट के किन्नर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए हंगामा मचाने लगे।

इस दौरान पुलिस ने उन्हें झगड़ा करने और हंगामा मचाने से मना किया। साथ ही उन्हें शिकायत में अपनी-अपनी बात रखने की समझाइश दी। पुलिस ने उन्हें नियमानुसार कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है। इस दौरान थाने में देर रात तक दोनों पक्षों की भीड़ लगी रही।

देखिये VIDEO

Related Articles

Back to top button