कांग्रेस ने न नक्सलवाद खत्म किया, न विकास किया: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह

Amit Shah in Janjgir: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने लोकसभा के लिए जांजगीर-चांपा से चुनावी शंखनाद किया। शाह ने विजय संकल्प शंखनाद रैली को संबोधित किया। साथ ही कहा कि आने वाला चुनाव देश को पूर्ण विकसित और भारत माता को विश्व गुरु बनाने वाला चुनाव है। केंद्रीय गृहमंत्री ने कहा कि 60 करोड़ गरीबों को नल जल योजना के तहत मोदी सरकार ने पानी दिया। अर्थतंत्र को PM मोदी आगे लेकर गए। पहले 11वें नंबर पर थे, आज पांचवें पर हैं। एक बार और मोदी जी को ला दो हम तीसरे स्थान पर पहुंच जाएंगे। छत्तीसगढ़ी संस्कृति को दुनिया में पहुंचाने और एक अलग पहचान दिलाने का काम मोदी सरकार ने किया।  कांग्रेस ने न नक्सलवाद खत्म किया, न विकास किया…बल्कि लाखों-करोड़ का घोटाला कर छत्तीसगढ़ की जनता के साथ अन्याय किया।

यह भी पढ़ें:- बड़ा हादसा : बोलेरो ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बेकाबू हुई गाड़ी ने 5 को कुचला

उन्होंने कहा कि 370 का नासूर कश्मीर में हमेशा परेशान करता था। PM मोदी ने इसे समाप्त कर दिया और कश्मीर को भारत से हमेशा-हमेशा के लिए जोड़ दिया, जो वादा मोदी जी ने किया है, वह पत्थर की लकीर है। सभी गारंटी छत्तीसगढ़ की सरकार पूरा करेगी। छत्तीसगढ़ तो भगवान राम का ननिहाल है, 500 साल से प्रभु श्रीराम विराजमान नहीं हो पा रहे थे, 75 साल से अवरोध रहा है, लेकिन 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कर मोदी जी ने इस काम को पूरा कर दिखाया। आजादी के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने 38 लाख घरों को पीने का पानी और शौचालय दिया है। (Amit Shah in Janjgir)

शाह ने कहा कि मोदी की गारंटी पूरा करने विष्णु सरकार वचनबद्ध है, 2 महीने में 30 टका मोदी की गारंटी पूरी कर दी। छत्तीसगढ़ की जनता ने कहा 11 की 11 लोकसभा सीट इस बार भाजपा को देंगे।  75 साल से कांग्रेस ने राममंदिर को लटकाए रखा, मोदी जी ने आते ही रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा करा दी। मोदी राज में सभी वर्गों का रखा गया है ध्यान; दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का किया सम्मान। PM मोदी ने 2 करोड़ गरीबों को अनाज दिया, 36 लाख माताओं को उज्जवला गैस दिया। तीसरी बार आप सब मिलकर मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाओ, देश को आत्मनिर्भर बनाएंगे और विकसित बनाएंगे। (Amit Shah in Janjgir)

Related Articles

Back to top button