केंद्र सरकार ने PMO का नाम बदला, अब कहलाएगा ‘सेवा तीर्थ’, छत्तीसगढ़ का राजभवन अब होगा लोकभवन

PMO Name Changed 2025: केंद्र सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक ढांचे में बड़े प्रतीकात्मक बदलावों का ऐलान किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए परिसर का नाम अब ‘सेवा तीर्थ’ होगा। इसके साथ ही देशभर के राज्यपालों के आवास ‘राजभवन’ का नाम बदलकर ‘लोकभवन’ कर दिया गया है। वहीं केंद्रीय सचिवालय को अब ‘कर्तव्य भवन’ के नाम से जाना जाएगा। PMO के अधिकारियों ने कहा कि ये बदलाव प्रशासनिक नहीं बल्कि सांस्कृतिक परिवर्तन हैं। उनका कहना है कि सरकार सत्ता नहीं, सेवा की भावना को सर्वोपरि रखते हुए काम कर रही है। नए नाम इसी दर्शन को दर्शाते हैं।
यह भी पढ़ें:- बेटी को लगातार धमकी मिलने से परेशान पिता ने रास्ते में लगाई फांसी, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत PMO को पुराने साउथ ब्लॉक से हटाकर नए निर्माण ‘सेवा तीर्थ’ में शिफ्ट किया जाएगा। हाल ही में कैबिनेट सचिव टी.वी. सोमनाथन ने सेवा तीर्थ-2 में सेना प्रमुखों के साथ मीटिंग भी की थी। गृह मंत्रालय ने राज्यों को पत्र भेजकर कहा कि ‘राजभवन’ शब्द औपनिवेशिक मानसिकता को दर्शाता है, इसलिए इसे ‘लोकभवन’ और राज निवास को ‘लोक निवास’ कहा जाए। अब तक पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम, उत्तराखंड, ओडिशा, गुजरात, त्रिपुरा और लद्दाख अपने राजभवनों का नाम बदल चुके हैं। राजस्थान और छत्तीसगढ़ ने भी इसकी घोषणा कर दी है। (PMO Name Changed 2025)
- सेवा तीर्थ-1 : प्रधानमंत्री कार्यालय
- सेवा तीर्थ-2 : कैबिनेट सचिवालय
- सेवा तीर्थ-3 : राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) का कार्यालय
मोदी सरकार सेवा की पर्याय: PM मोदी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि पिछले 11 सालों में मोदी सरकार ने सत्ता नहीं, सेवा की भावना से काम किया है। प्रधानमंत्री स्वयं को ‘प्रधानसेवक’ मानकर 24×7 जनता के लिए काम करते हैं। PMO का ‘सेवा तीर्थ’ नाम इसी सोच को और मजबूत करता है। सरकार इससे पहले भी कई अंग्रेजी शासनकाल की पहचान वाले नाम बदल चुकी है। राजपथ को कर्तव्य पथ और रेसकोर्स रोड को लोक कल्याण मार्ग किया गया था। वहीं बीटिंग रिट्रीट कार्यक्रम से अंग्रेजी धुनें हटाई गई थी। सरकारी वेबसाइटों पर हिंदी को प्राथमिकता दी गई। (PMO Name Changed 2025)
बड़े बदलावों का केंद्र सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट
2019 में शुरू इस प्रोजेक्ट में नया संसद भवन, PM आवास, उपराष्ट्रपति आवास, केंद्रीय सचिवालय और अन्य सरकारी इमारतें शामिल हैं, जिसका कुल बजट 20 हजार करोड़ रुपए है। जल्द ही सभी मंत्रालय जनपथ स्थित कॉमन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट में शिफ्ट होंगे। इसके बाद नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को ‘युगे-युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय’ में बदला जाएगा, जहां 25-30 हजार कलाकृतियां प्रदर्शित होंगी। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना ने आदेश जारी कर दिया है। साथ ही कहा कि छत्तीसगढ़ राजभवन अब ‘लोकभवन‘ कहलाएगा। यह फैसला 2024 में हुई राज्यपालों की कॉन्फ्रेंस के सुझाव के आधार पर लिया गया है।



