Google Analytics —— Meta Pixel

R Madhavan flat rent : घर बैठे ₹6.50 लाख महीना कमाएंगे आर माधवन, ₹17.5 करोड़ वाला लग्जरी फ्लैट किराए पर दिया

R Madhavan flat rent : मुंबई के प्रीमियम इलाके बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में अभिनेता आर माधवन और उनकी पत्नी सरिता ने अपनी आलीशान प्रॉपर्टी दो साल के लिए किराए पर दे दी है। यह लग्जरी अपार्टमेंट ब्रिटिश मल्टीनेशनल ऑयल और गैस कंपनी बीपी एक्सप्लोरेशन (अल्फा) लिमिटेड को किराए पर दिया गया है, जो पहले ‘ब्रिटिश पेट्रोलियम’ के नाम से जानी जाती थी।

रियल एस्टेट प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, इस अपार्टमेंट का मासिक किराया ₹6.50 लाख तय हुआ है। यह लीज एग्रीमेंट 11 जून 2025 को रजिस्टर्ड हुआ और दो साल की अवधि के लिए मान्य है। इस अवधि में माधवन को कुल ₹1.60 करोड़ किराए के रूप में मिलेंगे। इसके अलावा ₹39 लाख की सिक्योरिटी डिपॉजिट भी उन्हें मिली है।

यह भी पढ़ें :- Indian TV couple divorce : लता सभरवाल और संजीव सेठ ने आपसी सहमति से लिया अलग होने का फैसला

डील के दौरान ₹47,000 की स्टाम्प ड्यूटी और ₹1,000 की रजिस्ट्रेशन फीस भी अदा की गई। इस लीज में 16 महीने का लॉक-इन पीरियड शामिल है। पहले साल में किराया ₹6.50 लाख प्रति माह रहेगा, जबकि दूसरे साल में इसमें 5% वृद्धि के साथ ₹6.83 लाख हो जाएगा।

आर माधवन और उनकी पत्नी ने यह 4,182 वर्गफुट में फैली प्रॉपर्टी जुलाई 2024 में ₹17.5 करोड़ में खरीदी थी। यह अपार्टमेंट BKC की लग्जरी रेजिडेंशियल टॉवर ‘सिग्निया पर्ल’ में स्थित है। पहले साल की ग्रॉस रेंटल यील्ड लगभग 4.5% होगी, जो दूसरे साल में बढ़कर 4.7% तक पहुंच सकती है। (R Madhavan flat rent)

BKC को मुंबई का सेंट्रल बिजनेस डिस्ट्रिक्ट माना जाता है। यहां रिलायंस जियो, एप्पल, फेसबुक, नेटफ्लिक्स, अमेजन, वीजा, ब्लैकस्टोन जैसी ग्लोबल कंपनियों के ऑफिस हैं। साथ ही GST ऑफिस, RBI, इनकम टैक्स विभाग, फैमिली कोर्ट और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास जैसे प्रतिष्ठान भी यहीं स्थित हैं। (R Madhavan flat rent)

वर्क फ्रंट की बात करें तो आर माधवन ने ‘रंग दे बसंती’, ‘3 इडियट्स’, ‘गुरु’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। हाल ही में वह अक्षय कुमार और अनन्या पांडे के साथ ‘केसरी 2’ में नजर आए थे। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘मा’ (काजोल के साथ कैमियो), ‘आप जैसा कोई’ (फातिमा सना शेख के साथ नेटफ्लिक्स रिलीज) और ‘दे दे प्यार दे 2’ (अजय देवगन, रकुल प्रीत और जिम्मी शेरगिल के साथ) शामिल हैं। (R Madhavan flat rent)

Back to top button
error: Content is protected !!