सेना का हेलीकॉप्टर क्रैश, विमान में सवार 10 लोगों की मौत

Japan Military Helicopter Crash: जापान में हुए विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, आर्मी का एक मिलिट्री हेलीकॉप्टर गुरुवार को लापता हो गया था, जिसे लेकर डिफेंस मिनिस्ट्री ने बताया कि ये विमान क्रैश हो चुका है। इस पर सवार सभी 10 लोगों की मौत हो चुकी है। समुद्र में इसका मलबा मिला है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक ये चॉपर एक ट्रेनिंग ड्रिल पर था। इसी दौरान मियाको आईलैंड पर ये अचानक रडार से गायब हो गया। ये इलाका ताइवान के काफी करीब है और यहां चीन के फाइटर जेट्स अक्सर उड़ान भरते हैं।

यह भी पढ़ें:- भारत में 6 हजार से ज्यादा नए कोरोना केस दर्ज, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने की समीक्षा बैठक

रिपोर्ट्स के अनुसार ये UH60 हेलिकॉप्टर था। आमतौर पर इसे ब्लैक हॉक चॉपर कहा जाता है। इसे अमेरिका से खरीदा गया था। कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया है कि इसमें 10 लोग सवार थे। 8 सैनिकों के अलावा 2 पायलट बताए गए हैं। शुक्रवार को हेलिकॉप्टर का मलबा नेवी ने खोजा। इस चॉपर ने गुरुवार सुबह करीब 9 बजे मायोकोजिमा एयरबेस से उड़ान भरी थी। करीब 13 मिनट बाद इसका कम्युनिकेशन टूट गया। कुछ मिनट बाद ही ये रडार से भी गायब हो गया। ये इलाका ताइवान से काफी करीब है। पिछले दिनों चीन के फाइटर जेट्स ने यहां उड़ान भरी थी। इसके अलावा नॉर्थ कोरिया ने जो मिसाइल टेस्ट किया था, उसकी एक मिसाइल इसी समुद्र में गिरी थी। (Japan Military Helicopter Crash)

जानकारी के मुताबिक यह नॉर्थ कोरिया और चीन की फायरिंग रेंज वाला विवादित इलाका है। लिहाजा, किसी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। जापान और साउथ कोरिया में इस क्षेत्र को पीला सागर भी कहा जाता है। यहां से कुछ दूरी पर कोरियाई द्वीप और फिर चीन की सीमा है। कुछ दिन पहले नॉर्थ कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन की बहन ने कहा था कि नॉर्थ कोरिया जो भी मिसाइल टेस्टिंग कर रहा है, वो इस समुद्री सीमा में गिर सकती हैं। फरवरी में ऐसा हुआ भी था। जापान के इस इलाके में अमेरिकी नेवी के कुछ सैनिक मौजूद हैं। फिलहाल अमेरिका ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है। (Japan Military Helicopter Crash)

बता दें कि दुनियाभर में विमान हादसे बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, 16 मार्च को अरुणाचल प्रदेश में चीन बॉर्डर के पास भारतीय सेना का चीता हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था, जिसमें विमान में सवार दोनों पायलट शहीद हो गए थे। ये लेफ्टिनेंट कर्नल और मेजर रैंक के अधिकारी थे। सेना के मुताबिक विमान मंडला पहाड़ी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। डिफेंस गुवाहाटी के जनसंपर्क अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत ने बताया कि आर्मी एविएशन का चीता हेलीकॉप्टर अरुणाचल प्रदेश के बोम्डियाल के पास ऑपरेशनल उड़ान पर था। इसी दौरान सुबह 9:15 बजे इसका एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया था। विमान हादसे में ही भारत के पहले CDS रावत समेत 14 लोगों की जान चली गई थी। (Japan Military Helicopter Crash)

Related Articles

Back to top button