Poona Narkom Campaign: पूना नर्कोम अभियान के तहत सुकमा में 24 नक्सलियों ने किया सरेंडर

Poona Narkom Campaign: सुकमा जिले में चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर रविवार को 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों में 10 महिला नक्सली भी शामिल हैं। सभी नक्सलियों ने सरकार की पुनर्वास नीति (Poona Narkom Campaign) से प्रभावित होकर यह फैसला लिया है।

जानकारी के मुताबिक किस्टारम थाना क्षेत्र के अंतर्गत पोटकपल्ली में नए सीआरपीएफ कैंप की स्थापना की गई है। रविवार को यहां कैंप और पुलिस के अधिकारियों ने होली मिलन समारोह आयोजित किया था। इस अवसर पर पोटकपल्ली के 100 से 120 ग्रामीणों ने नक्सली संगठन से जुड़े 24 सदस्यों को कैंप में लाकर आत्मसमर्पण करवाया।

इसे भी पढ़ें- CG budget session: निर्धारित समय से पहले खत्म हो सकता है छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र

सुरक्षाबल के अधिकारियों ने बताया कि लगातार जिले में नक्सल विरोधी अभियान चलाया जा रहा है। नक्सलियों से आत्मसमर्पण करने के लिए अपील भी की जा रही है। साथ ही सरकार की पुनर्वास नीति से होने वाले फायदे को भी पुलिस हर एक जनता तक पहुंचाने का काम कर रही है। जिले में चलाए जा रहे पूना नर्कोम अभियान (नई सुबह, नई शुरुआत) से प्रभावित होकर 24 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। सरेंडर करने वाले नक्सली किस्टाराम में अलग-अलग नक्सली घटनाओं में शामिल रहे हैं। सभी समर्पित नक्सलियों को प्रोत्साहन राशि दी गई है। सरकार की पुनर्वास नीति की सुविधा भी जल्दी दी जाएगी”।

Related Articles

Back to top button