Google Analytics —— Meta Pixel

गणतंत्र दिवस के मौके पर सहायक जनसंपर्क अधिकारी पोषण साहू सहित 30 अधिकारी-कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

Republic Day 2023 : राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरियाबंद जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। इसके बाद मुख्य अतिथि डॉ डहरिया ने कलेक्टर प्रभात मलिक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित कांबले के साथ परेड का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें : 2 हजार रुपये से भी कम में मिल रहे हैं OnePlus, boAt और Realme के न्यू लॉन्च ईयरबड्स, यहां चल रहा धमाकेदार ऑफर

Republic Day 2023 : अधिकारीयों व कर्मचारियों को किया गया सम्मानित

शासकीय कार्यो में निष्ठापूर्वक दायित्वों के निवर्हन के लिए सहायक जनसंपर्क अधिकारी पोषण कुमार साहू सहित, स्वास्थ्य, जिला पंचायत, शिक्षा, महिला बाल विकास, राजस्व, रेशम, वन, कृषि, महाविद्यालय, कृषि विज्ञान केन्द्र, जल संसाधन, समाज कल्याण, आदिवासी विकास विभाग एवं पुलिस विभाग के 30 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भी शील्ड और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

यह भी पढ़ें : सिर्फ 9,999 रुपए में लांच हुआ Infinix का किफायती फोन, 50 मेगापिक्सल कैमरे के साथ मिलेगा बहुत कुछ

समारोह में नगर पालिका परिषद गरियाबंद के अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, जिला पंचायत अध्यक्ष स्मृति ठाकुर, जनपद अध्यक्ष लालीमा ठाकुर, वनमण्डलाधिकारी मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर अविनाश भोई, जिला पंचायत सीईओ रोक्तिमा यादव, अनेक जनप्रतिनिधिगण, पत्रकारगण, गणमान्य नागरिक, आम जनता, अधिकारी- कर्मचारी, स्कूली व महाविद्यालयीन छात्र-छात्रायें बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें : Republic Day 2023 : नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने ध्वजारोहण कर ली परेड की सलामी

राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस गरियाबंद जिले में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। पुलिस परेड ग्राउंड में जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया गया। सहायक जनसंपर्क अधिकारी को यह सम्मान मिलने पर जनसम्पर्क अधिकारी एम एस सोरी ,कार्यालयीन स्टाफ मित्रगण एवं पत्रकारों ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी I

Back to top button
error: Content is protected !!