Resignation from Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट से 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बना सकती है NDA

Resignation from Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। आज हुई कैबिनेट मीटिंग के बाद उन्होंने पद से इस्तीफा दिया। नकवी के साथ केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। दोनों का राज्यसभा कार्यकाल कल खत्म हो रहा है। बता दें कि नकवी को BJP ने बीते दिनों हुए राज्यसभा के चुनाव में उम्मीदवार नहीं बनाया था, तब से ही कयास लगाए जा रहे थे कि पार्टी उन्हें किसी बड़ी भूमिका में लाना चाहती है।

यह भी पढ़ें:- Kurud BJP Jail Bharo Andolan: राज्य सरकार के खिलाफ BJP ने किया जेल भरो आंदोलन, विधायक समेत 2900 कार्यकर्ताओं ने दी गिरफ्तारी

कहा जा रहा है कि उन्हें NDA की तरफ से उपराष्ट्रपति पद का कैंडिडेट बनाया जा सकता है। नकवी अभी तक केंद्र सरकार में मंत्री रहे हैं। साथ ही वे राज्यसभा में भाजपा संसदीय दल के उपनेता भी थे। केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक के बाद मुख्तार अब्बास नकवी ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। हालांकि दोनों नेताओं के बीच क्या बात हुई। इसकी आधिकारिक जानकारी नहीं मिल सकी है। (Resignation from Modi Cabinet)

नकवी के साथ ही जनता दल यूनाईटेड के कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह ने भी कैबिनेट से इस्तीफा दिया है। उन्हें भी जदयू ने राज्यसभा में अगला कार्यकाल नहीं दिया है। आरसीपी सिंह का राज्यसभा सांसद के तौर पर गुरुवार को ही अंतिम दिन है। जदयू कोटे से केंद्र सरकार में मंत्री आरसीपी सिंह को उनकी पार्टी ने इस बार राज्यसभा नहीं भेजा था, उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को हुई कैबिनेट मीटिंग में अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और आरसीपी सिंह की तारीफ की। PM मोदी ने कहा कि आपने देश के विकास में योगदान दिया है।

इन पदों पर रहे नकवी

बता दें कि मुख्तार नकवी 2010 से 2016 तक यूपी से राज्यसभा सदस्य रहे। 2016 में वे झारखंड से राज्यसभा भेजे गए। नकवी पहली बार 1998 में लोकसभा का चुनाव जीते और अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में सूचना और प्रसारण मंत्रालय में राज्य मंत्री बनाए गए थे। उसके बाद 26 मई 2014 में मोदी सरकार में अल्पसंख्यक मामलों और संसदीय मामलों के राज्य मंत्री बने। 12 जुलाई 2016 को नजमा हेपतुल्ला के इस्तीफे के बाद उन्हें अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार मिला। 30 मई 2019 को मोदी कैबिनेट में शामिल हुए और अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय बना रहा। (Resignation from Modi Cabinet)

बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद

वहीं दोनों के भविष्य को लेकर कई तरह की अटकलें चल रही हैं। नकवी का नाम उपराष्ट्रपति से लेकर कई अन्य राज्यों के गवर्नर या एलजी के तौर पर चल रहा है। वहीं आरसीपी सिंह के बीजेपी में आने की चर्चा है। एक दिन पहले ही बीजेपी ने स्पष्ट किया कि आरसीपी अभी पार्टी में शामिल नहीं हुए हैं। आरसीपी सिंह अगर बीजेपी में शामिल होते हैं तो यह शायद जेडीयू को रास नहीं आएगा। हालांकि राज्यसभा में राष्ट्रपति की ओर से मनोनयन की सात सीटें खाली हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए नामांकन शुरू हो चुका है। संभावना है कि एनडीए जल्दी ही अपने उम्मीदवार के नाम का ऐलान करेगा। अब देखना होगा की PM मोदी दोनों नेताओं को कौन सी जिम्मेदारी देते हैं। (Resignation from Modi Cabinet)

Related Articles

Back to top button