Google Analytics —— Meta Pixel

Rozgar Mela 2026: पीएम मोदी ने एक क्लिक में बांटे 61 हजार नियुक्ति पत्र, सरकारी भर्ती को मिली रफ्तार

Rozgar Mela 2026: केंद्र सरकार की रोजगार सृजन नीति को मजबूती देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज शनिवार, 24 जनवरी 2026 को 18वें रोज़गार मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर के 61,000 से अधिक नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे।

यह भी पढ़े :- लैंगिक उत्पीड़न रोकथाम नियमों की अनदेखी, रायगढ़ के 17 कॉलेजों को नोटिस जारी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार युवाओं को सशक्त बनाने और उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि इस बार वितरित किए गए नियुक्ति पत्रों में से 49,200 पद गृह मंत्रालय और पैरामिलिट्री बलों से जुड़े हैं, जिनमें बड़ी संख्या में महिला कांस्टेबलों की नियुक्ति शामिल है। (Rozgar Mela 2026)

पीएम मोदी ने कहा,
“पिछले 11 वर्षों में हमारी सरकार ने ऐसे सहायक प्रावधान किए हैं, जिनसे महिलाओं की भागीदारी और पहचान बढ़ी है। आज BSF की महिला टुकड़ियां बॉर्डर की ज़ीरो लाइन पर तैनात हैं। 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर CRPF की पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व एक महिला असिस्टेंट कमांडेंट करेंगी।”

45 स्थानों पर हुआ आयोजन

यह रोज़गार मेला देशभर के 45 अलग-अलग स्थानों पर आयोजित किया गया, जिसमें सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों से चयनित उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की ओर से जारी बयान के अनुसार, नियुक्त युवा गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग, उच्च शिक्षा विभाग सहित केंद्र सरकार के विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सेवाएं देंगे।

PMO ने कहा कि रोज़गार मेला प्रधानमंत्री के उस विज़न का अहम हिस्सा है, जिसमें रोज़गार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई है। इस पहल की शुरुआत के बाद से अब तक देशभर में 11 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र जारी किए जा चुके हैं।

युवाओं से राष्ट्र निर्माण की अपील

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने युवाओं से आह्वान किया कि वे खुद को केवल कर्मचारी न समझें, बल्कि राष्ट्र के भविष्य निर्माता के रूप में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि नई भर्तियां सरकारी संस्थानों की सेवा वितरण क्षमता (Service Delivery Capacity) को और अधिक मजबूत करेंगी। (Rozgar Mela 2026)

Back to top button
error: Content is protected !!