दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! 4% बढ़ा महंगाई भत्ता

नई दिल्ली। केंद्रीय कैबिनटे की बैठक में केंद्र सरकार के कर्मचारियों के डीए (Dearness Allowance) में 4 फीसदी का इजाफा कर दिया गया है। कैबिनेट ने इसे अपनी मंजूरी दे दी है। डीए की नई दर 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी। इसका मतलब है कि कर्मचारियों को 4 महीने का एरियर भी मिलेगा। कर्मचारियों को अब तक जो 42 फीसदी डीए मिल रहा था अब वह 46 फीसदी हो जाएगा। इसका लाभ पेंशनर्स को भी मिलेगा।

यह भी पढ़ें :- World Cup 2023 : भारत से हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आया बुखार

साल 2023 के लिए सरकार ने पहला संशोधन करते हुए 24 मार्च, 2023 DA Hike का ऐलान किया था, तब 38 फीसदी डीए को 4 फीसदी बढ़ाकर 42 फीसदी कर दिया गया था। इसके बाद इस बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए 1 जनवरी, 2023 से मिल रहा है। पेंशनर्स के लिए DR यानी महंगाई राहत में बढ़ोतरी की जाती है। रकार के इस फैसले से देश के करीब 1 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को फायदा होगा और उनकी सैलरी-पेंशन में जोरदार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। (Dearness Allowance)

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने बताया कि वर्ल्ड फूड इंडिया का आयोजन 3-5 नवंबर के बीच दिल्ली में होने जा रहा है. इसके समापन समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हिस्सा लेंगी और उद्घाटन के लिए मंत्रालय ने प्रधानमंत्री के सामने प्रस्ताव रखा है और मुझे विश्वास है कि इसे स्वीकार कर लिया जाएगा। अनुराग ठाकुर ने दिल्ली में कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 2024-25 के लिए रबी फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को मंजूरी दे दी है। (Dearness Allowance)

Related Articles

Back to top button