Google Analytics —— Meta Pixel

Shocking! सुहागरात के समय पति की खुली पोल, निकला नपुंसक

Shocking News : उत्तर प्रदेश के एटा से हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां एक युवक ने अपने नपुंसक होने की बात छुपा कर शादी रचा ली। सुहागरात पर खुलासा हुआ तो महिला के अरमान एक पल में ही चूर-चूर हो गए। महिला चीखती हुई सुहागरात के कमरे से बाहर आ गई और परिवार परिवार वालों से बताया कि उसका पति नपुंसक है। मामले में दुल्हन के परिजनों ने पुलिस शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी पति समेत ससुरालयों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें:- छत्तीसगढ़ की अबूझमाड़ मलखंभ टीम ने किया प्रदेश का नाम रोशन, ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सीजन 10 का जीता खिताब

दरअसल एटा जिले की मिरहची थाना क्षेत्र की एक महिला की कोर्ट में अर्जी के बाद रिपोर्ट दर्ज की गई। उसने अपने शिकायती पत्र में कहा कि 11 जून 2022 को बुलंदशहर के अहमदगढ़ निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। शादी में 6 लाख नगद और 4 लाख के दहेज सामान का दहेज लिया गया था। दुल्हन जब ससुराल पहुंची तो सुहागरात के दिन महिला को पता चला कि उसका पति नपुंसक है।

महिला का आरोप है कि उसके घर वालों को ससुराल वालों ने झूठ बोलकर यह शादी रचाई। नपुंसक होने की बात सामने आने के बाद दूसरे दिन पिता हुआ अन्य रिश्तेदार पंचायत की। पति के परिजनों ने कहा कि हम इलाज कराएंगे और सब मामला ठीक हो जाएगा। महिला ने बताया कि 2 महीने बाद परिजन के साथ एक बार फिर ससुराल गई और पति से मिली। इलाज के बाद भी पति के बीमारी में कोई फायदा नहीं हुआ। इस पर ससुराल वालों से दहेज लौट व नगर ली गई राशि को वापस करने की बात कही जिस पर ससुराल के लोगों ने धमकी देते हुए जान से मारने की बात कह कर घर से भगा दिया। (Shocking News )

इसके बाद महिला पुलिस के पास गई और उसकी सुनवाई नहीं हुई। मामला दर्ज करने के लिए चक्कर काटती रही। महिला ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया। (Shocking News )

Back to top button
error: Content is protected !!