छत्तीसगढ़ी वेशभूषा में Khairagarh MLA यशोदा वर्मा ने ली शपथ 

खैरागढ़ की नव निर्वाचित विधायक (Khairagarh MLA) यशोदा वर्मा ने गुरुवार को पद और गोपनीयता की शपथ ग्रहण की। उन्हें विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शपथ दिलाई। इस दौरान उनका (Khairagarh MLA) परिधान चर्चा का विषय था। दरअसल यशोदा वर्मा छत्तीसगढ़ी परिधान और गहनों में शपथ ग्रहण समारोह में पहुंची थी। इस दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव, सांसद ज्योत्सना महंत समेत कई नेता मौजूद थे।

बता दें कि खैरागढ़ विधानसभा चुनाव का परिणाम 16 अप्रैल को आया था। जिसके तकरीबन 12 दिन बाद विधानसभा में नव निर्वाचित विधायक यशोदा वर्मा का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। विधानसभा पहुंची नई सदस्य का यशोदा वर्मा का मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्रियों-विधायकों ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। विधानसभा के समिति कक्ष में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने नव निर्वाचित विधायक को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस कार्यक्रम का संचालन विधानसभा के सचिव दिनेश शर्मा ने किया।

गौरतलब है कि खैरागढ़ से विधायक रहे देवव्रत सिंह का नवम्बर 2021 में निधन हो गया था जिसके बाद उनकी यह सीट खाली हो गई थी, जिस पर उपचुनाव कराया गया था। चुनाव के परिणाम में कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल को 20 हजार से अधिक मतों के अंतर से हरा दिया।

कांग्रेस के पास कुल 71 सीट

छत्तीसगढ़ विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें 2018 के आम चुनाव में कांग्रेस ने 68 सीटों पर कब्जा किया था। भाजपा 15 और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ को 5 सीटें मिलीं। वहीं बहुजन समाज पार्टी को 2 सीटें हासिल हुईं थी। पिछले तीन सालों में भाजपा के एक और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के दो विधायकों का निधन हो चुका है। सभी जगहों पर उप चुनावों में कांग्रेस ने जीत हासिल की। अब कांग्रेस के पास कुल 71 विधायक, भाजपा के पास 14, छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस के पास 3 और बसपा के पास 2 विधायक हैं।

इसे भी पढ़ें- Kanker BSF के जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Related Articles

Back to top button