Surya Tilak: रामनवमी के मौके पर अयोध्या में रामलला का हुआ सूर्यतिलक

Surya Tilak : देशभर में रामनवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। रामनवमी इस वर्ष बेहद खास है, जब अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला का अभिषेक किया गया है। राम मंदिर में दोपहर के समय बेहद भव्य और दिव्य नजारा देखने को मिला। इस दौरान आस्था और विज्ञान का मिलन देखा गया। आस्था और विज्ञान के संगम के कारण ही रामलला का सूर्याभिषेक हुआ।

यह भी पढ़े :- PM मोदी बोले- आतंकियों को घर में घुसकर मारेंगे, अमेरिका बोला- नहीं देंगे दखल, पढ़े पूरी खबर

दर्शन का समय बढ़ाकर 19 घंटे कर दिया गया है, जो मंगला आरती से प्रारंभ होकर रात्रि 11 बजे तक चलेगा. चार बार लगने वाले भोग के लिए केवल पांच-पांच मिनट के लिए ही पर्दा बंद होगा. श्री राम जन्मोत्सव का प्रसारण अयोध्या नगरी में लगभग सौ बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से किया जाएगा. न्यास के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी लाइव प्रसारण किया गया.

रामलला का हुआ सूर्याभिषेक

राम नवमी के मौके पर रामलला का सूर्याभिषेक (Surya Tilak) किया गया है। इस दौरान सूर्य की किरणों से रामलला का सूर्याभिषेक हुआ है। इस दौरान रामलला को 56 भोग लगाए गए है। रामनवमी का मेला भी लगा हुआ है। राम मंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए हर पल में सैंकड़ों भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। बता दें कि सूर्याभिषेक से पहले 51 कलशों से भगवान रामलला का अभिषेक किया गया था।

राम लला के लिए खास भोग

राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने जानकारी दी कि रामनवमी का त्योहार इस वर्ष भव्यता के साथ मनाया जा रहा है। भगवान राम अब अपने भव्य महल में निवास कर रहे है। रामनवमी के लिए मंदिर को सजाया गया है। अनुष्ठान खुले हैं और आज रात 3 बजे से भक्तों के लिए दर्शन शुरू किए गए है। इस दौरान रामलला पीले वस्त्र पहनेंगे। उन्हें 56 भोग लगाया जाएगा। तीन तरह की पंजीरी भी पेश की जाएगी। पंचामृत भी अर्पित किया जाएगा। (Surya Tilak)

प्रशासन ने सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया है. जगह-जगह बैरियर लगाकर श्रद्धालुओं को कतार में दर्शन कराए जाने की व्यवस्था की गई है. दो पहिया और चार पहिया वाहनों के संचालन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Related Articles

Back to top button