Trending

Bhagwant Mann Marriage: कल दूसरी शादी करने वाले हैं पंजाब के मुख्यमंत्री, जानिए कौन है दुल्हन

Bhagwant Mann Marriage: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान कल दूसरी शादी करने वाले हैं। उनकी होने वाली पत्नी का नाम डॉक्टर गुरप्रीत कौर हैं। शादी की रस्में चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में होंगी। 48 साल के भगवंत मान का 2015 में पहली पत्नी इंद्रप्रीत कौर से तलाक हो गया था, जिसके बाद पत्नी बच्चों को लेकर अमेरिका चली गई। पहली पत्नी से मान के 2 बच्चे हैं। वे मां के साथ अमेरिका में ही हैं। वे मान के मुख्यमंत्री पद के शपथ ग्रहण समारोह में आए थे। CM भगवंत मान की होने वाली पत्नी हरियाणा के पिहोवा की रहने वाली है। उनके परिवार में 3 बहनें हैं। 2013 में गुरप्रीत कौर ने अंबाला के मौलाना मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया।

यह भी पढ़ें:- Resignation from Modi Cabinet: मोदी कैबिनेट से 2 मंत्रियों ने दिया इस्तीफा, नकवी को उपराष्ट्रपति कैंडिडेट बना सकती है NDA

बता दें कि 2017 में उन्होंने डॉक्टरी की पढ़ाई पूरी की। 2019 में उनकी मुलाकात भगवंत मान से हुई। भगवंत मान तब संगरूर से लोकसभा सांसद थे। इसके बाद वे CM मान के विशेष कार्यक्रमों में शामिल होती रहीं। CM पद के शपथग्रहण समारोह में भी गुरप्रीत कौर मौजूद थीं। CM मान के लिए डॉ. गुरप्रीत कौर को परिवार ने चुना है। डॉ. गुरप्रीत कौर की मान की बहन मनप्रीत कौर से पहले से जान-पहचान है। उनका परिवार में पहले से आना-जाना था। मान की बहन मनप्रीत और गुरप्रीत कई बार इकट्‌ठे शॉपिंग भी करते रहे हैं। मान की मां हरपाल कौर और बहन मनप्रीत कौर ने ही यह रिश्ता तय किया। (Bhagwant Mann Marriage)

Bhagwant Mann

परिवार के कहने पर दूसरी शादी कर रहे मान

परिवार के कहने पर CM मान ने शादी के लिए सहमति दी। जानकारी के लिए बता दें कि भगवंत मान पंजाब के सफल कॉमेडियन रहे हैं। उनकी इंद्रप्रीत कौर से शादी हुई थी। भगवंत मान 2012 में राजनीति में आए थे। वे मनप्रीत बादल की पंजाब पीपुल्स पार्टी से जुड़े। 2012 में उन्होंने लेहरागागा से चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। हालांकि 2014 में उन्होंने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। उन्हें संगरूर से टिकट मिला। तब उनकी पत्नी रहीं इंद्रप्रीत कौर ने भी प्रचार किया। हालांकि सांसद बनने के बाद मान के पत्नी के साथ रिश्ते बिगड़ते चले गए। इस बारे में खुद मान ने भी जिक्र किया कि वे परिवार को वक्त नहीं दे पा रहे हैं। (Bhagwant Mann Marriage)

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे बेटी-बेटा

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपने तलाक के बारे में कहा था कि उन्हें परिवार या पंजाब में से किसी एक को चुनना था। हालांकि उन्होंने पंजाब को चुना। मान ने इस बारे में पंजाबी में कहा था जिसका हिंदी अर्थ ये है कि ‘लंबे समय से लंबित मुद्दा हल हो गया। कोर्ट ने इसका फैसला कर दिया। मुझे 2 परिवारों में से किसी एक को चुनना था। मैंने पंजाब को चुन लिया।’ हालांकि उन्होंने अपने बेटे दिलशान और बेटी सीरत की तारीफ भी की थी। मान ने अपनी पहली पत्नी की भी तारीफ की थी कि उसने बहुत अच्छे ढंग से बच्चों को बड़ा किया है। CM भगवंत मान के दोनों बच्चे CM पद के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने अमेरिका से पंजाब आए थे। (Bhagwant Mann Marriage)

दिल्ली के CM भी होंगे शादी में शामिल

CM भगवंत मान की शादी में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी परिवार समेत शामिल होंगे। चंडीगढ़ स्थित CM हाउस में इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अरेंजमेंट की जिम्मेदारी राघव चड्‌ढा निभा रहे हैं। समारोह में चुनिंदा पारिवारिक लोगों को ही बुलाया गया है। इस समारोह में 20 से 25 लोग ही शामिल होंगे। बता दें कि साल 2022 में आम आदमी पार्टी ने मान को CM पद का उम्मीदवार बनाया था, जिनके नेतृत्व में पार्टी को प्रचंड बहुमत मिला। वहीं भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। बता दें कि इससे पहले पंजाब में कांग्रेस ने चरण दास चन्नी को CM बनाया था।

Related Articles

Back to top button