क्या कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं भूपेश बघेल?: कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप

Minister Kedar On Bhupesh: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के स्लीपर सेल वाले बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस बीच कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप ने पूर्व CM भूपेश बघेल के बयान पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि स्लीपर सेल अमूमन आतंकी संगठनों में होता है। भूपेश बघेल स्पष्ट करें कि क्या वे कांग्रेस को आतंकी संगठन मानते हैं? अफजल गुरु को जी कहने वाले और आतंकवादियों का साथ देने वाले अब अपने कार्यकर्ताओं को भी उसी तरह स्लीपर सेल की संज्ञा दे रहे हैं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को ‘स्लीपर सेल’ बताकर उन्हें खुलेआम अपमानित कर रहे हैं। यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।

यह भी पढ़ें:- CBSE ने रद्द की देशभर के 20 स्कूलों की मान्यता, छत्तीसगढ़ के 2 स्कूल भी शामिल

वन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि चुनाव में कांग्रेस की खस्ता हालत और संगठन में हो रहे अपने विरोध से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इतने विचलित हो गए हैं। अपने कुछ कार्यकर्ताओं को लेकर जो कुछ भी उन्होंने कहा है वह उनके प्रति नेताओं के आचरण और कांग्रेस के राजनीतिक चरित्र को दिखाता है। मंत्री कश्यप ने कहा कि स्लीपर सेल  शब्द का इस्तेमाल आतंकवादी संस्थाओं से जुड़े लोगों के लिए किया जाता है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल की राजनीतिक हस्ती अब गर्दिश में जा चुकी है। इसका ताजा प्रमाण यह है कि दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा ने उनके बचाव में बयान दिया है, लेकिन कभी ‘खानदान की आंखों के तारे’ रहे भूपेश बघेल पर महादेव ऐप मामले में अपराध दर्ज होने पर किनारा कर लिया। (Minister Kedar On Bhupesh)

मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि कांग्रेस प्रत्याशी तक भूपेश को अपने क्षेत्र में चुनावी सभाओं के लिए बुलाने से भी कतरा रहे हैं। बघेल की विचलित मनोदशा की वजह यही है कि एक तरफ कांग्रेस कार्यकर्ता मुंह फेर रहे हैं। दूसरी तरफ शीर्ष नेतृत्व कन्नी काट रहा है। सवाल अब यह है कि क्या भूपेश पर इतना ही भरोसा था? दरअसल, भूपेश बघेल ने कांग्रेस में स्लीपर सेल होने की बात कही थी। कांग्रेस नेता और पूर्व महामंत्री अरुण सिसोदिया के आरोपों पर भूपेश बघेल ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी में किसी तरह का कोई गबन या घोटाला नहीं हुआ है, जो भी भुगतान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से किया गया वह एक वैधानिक अनुबंध के तहत किया गया। (Minister Kedar On Bhupesh)

राजनांदगांव में पूर्व CM बघेल ने कहा था कि प्रदेश कांग्रेस के एक पूर्व पदाधिकारी ने जो भी शिकायत की है वह दरअसल भाजपा स्लीपर सेल का दुष्प्रचार है। उन्होंने कहा कि पार्टी की अंदरूनी शिकायत करना और फिर उसे मीडिया में प्रचारित करना पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। यह निश्चित तौर पर पार्टी के भीतर रहकर भाजपा के स्लीपर सेल के लिए काम कर रहे लोगों को काम है। भूपेश बघेल ने कहा था कि कांग्रेस में स्लीपर सेल सक्रिय है, जो पार्टी की बदनामी कर रहे हैं। उन्हें पार्टी से कोई मतलब नहीं है। बस कांग्रेस पार्टी की बदमानी करना ही मकसद है। इस पर सियासत गरमा गई है। (Minister Kedar On Bhupesh)

Related Articles

Back to top button