माता-पिता की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना जीवन अधूरा: संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल

Minister Aggarwal on Parents: छत्तीसगढ़ के शिक्षा और संस्कृति मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि माता-पिता की सेवा से बड़ा कोई धर्म नहीं होता है। भगवान गणेश जी ने माता-पिता की परिक्रमा को ही ब्रह्मांड की परिक्रमा माना था और संसार में प्रथम पूज्य का स्थान प्राप्त किया था। माता-पिता की सेवा करने वाले गणपति के समान बुद्धिमान बनते हैं। माता-पिता की सेवा और उनके आशीर्वाद के बिना जीवन अधूरा है। यह हमारे संस्कार भी हैं और संस्कृति भी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस के रूप में मनाए जाने की घोषणा के बाद संस्कृती मंत्री अग्रवाल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा की।

यह भी पढ़ें:- Farmers Protest : दिल्ली कूच पर अड़े किसान, किले में तब्दील हुई राजधानी, धारा 144 लागू

उन्होंने कहा कि अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने और अपनी संस्कृति को सहेज कर रखने के लिए हमारी सरकार ने छत्तीसगढ़ में 14 फरवरी को बसंत पंचमी के दिन मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का फैसला लिया है। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन दिवस मनाने के निर्देश दिए हैं। अपने माता पिता का पूजन करें, पैर छूकर उनका आशीर्वाद लें। माता-पिता की सेवा और आशीर्वाद से बढ़कर दुनिया में कुछ नहीं है। जीवन में सफलता का मूल मंत्र है माता-पिता की सेवा और उनका आशीर्वाद। इसलिए बसंत पंचमी के दिन 14 फरवरी को पूरे छत्तीसगढ़ में मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाएगा। (Minister Aggarwal on Parents)

14 फरवरी को मातृ-पितृ दिवस

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि सभी स्कूलों, कॉलेजों के साथ ही सामाजिक संस्थाएं भी इस दिन पर विशेष आयोजन करें और बच्चों में माता-पिता के सम्मान करने उनसे आशीर्वाद लेने को कहें। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि पहले भी हमारी सरकार के द्वारा मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाया जाता था। उन्होंने कहा कि संस्कार और संस्कृति के बिना हम अच्छे नागरिक नहीं बन सकते और उसके बिना अच्छे राष्ट्र का निर्माण नहीं हो सकता है। कैबिनेट मंत्री अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में संस्कारों के बीजारोपण के लिए हमारी सरकार ने 14 फरवरी को मातृ-पितृ पूजन दिवस मनाने का फैसला लिया है। (Minister Aggarwal on Parents)

Related Articles

Back to top button