मुख्यमंत्री साय ने जवान कमलेश साहू की शहादत को किया नमन, कल IED ब्लास्ट में हुए थे शहीद


Martyr Jawan Kamlesh Sahu: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नारायणपुर जिले में हुए IED ब्लास्ट में सक्ती जिले के हसौद निवासी जवान कमलेश साहू की शहादत को नमन किया है। मुख्यमंत्री ने शहीद जवान के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि कमलेश साहू ने आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति प्राप्त की। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में पूरा छत्तीसगढ़ उनके परिजनों के साथ है। मुख्यमंत्री ने इस घटना में घायल जवान बालोद निवासी विनय कुमार के बेहतर उपचार के निर्देश अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें:- सौम्या चौरसिया को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका, एक लाख रुपए का जुर्माना भी ठोका

वहीं शहीद कमलेश साहू के परिजनों से मिलने  कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और पुलिस अधीक्षक एम. आर. आहिरे समेत जिला प्रशासन के अधिकारी पहुंचे। कमलेश साहू के शहादत की खबर से हसौद क्षेत्रवासी ही नहीं बल्कि जिला प्रशासन सक्ती में भी शोक की लहर व्याप्त है। जिला सक्ती की कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना और एसपी एम. आर. आहिरे बुधवार की देर शाम शहीद कमलेश साहू के घर पहुंचे और शहीद के पिता  मुंगेश्वर साहू, माता  तारा देवी साहू, पत्नी वृंदाबाई साहू समेत शहीद के भाई-बहन से मुलाकात कर ढांढस बंधाया। (Martyr Jawan Kamlesh Sahu)

कलेक्टर ने शहीद के परिजनों को भरोसा दिलाया कि जिला प्रशासन इस दुख की घड़ी में उनके साथ है। एसपी आहिरे ने कहा कि कमलेश साहू आदम्य साहस का परिचय देते हुए वीरगति को प्राप्त हुए हैं। इस दौरान सक्ती एडीएम, सक्ती एसडीम, जैजैपुर जनपद सीईओ समेत अन्य प्रशासनिक अमला भी साथ था। (Martyr Jawan Kamlesh Sahu)

हसौद पहुंचा शहीद का पार्थिव शरीर

जानकारी के मुताबिक नारायणपुर में शहीद हुए  कमलेश साहू का पार्थिव शरीर गुरुवार की सुबह हसौद पहुंचा। कड़ी सुरक्षा के साथ शहीद का पार्थिव शरीर नारायणपुर से हसौद लाया गया। बुधवार की शाम शहीद के पार्थिव देह को नारायणपुर में ससम्मान पूर्वक सलामी दिया गया। इसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शहीद जवान के पार्थिव देह को गृहग्राम जिला सक्ती के लिए रवाना किया गया। पार्थिव देह हसौद पहुंचने पर विधि-विधान से शहीद का अंतिम संस्कार किया गया। (Martyr Jawan Kamlesh Sahu)

Related Articles

Back to top button