दंतेवाड़ा में नक्सलियों का उत्पात, IED ब्लास्ट में 2 जवान घायल

IED Blast in Dantewada: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों का उत्पात लगातार जारी है। इस बीच नक्सलियों ने PLGA सप्ताह के पहले दिन बारसुर थाना क्षेत्र में IED ब्लास्ट किया है, जिसकी चपेट में आने से CRPF के 2 जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। इलाके में नक्सलियों ने बैनर और पौस्टर बांध रखा था। साथ ही इसके नीचे IED प्लांट किया था। बैनर निकालते समय IED ब्लास्ट हो गया, जिसकी चपेट में आकर जवान घायल हो गए।

बता दें कि नक्सली 2 से 8 दिसंबर तक PLGA सप्ताह मना रहे हैं। इस दौरान नक्सली कई घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसी को देखते हुए बारसुर इलाके में CRPF-195 बटालियन के जवान एरिया डोमिनेशन के लिए निकले हुए थे। इसी बीच बारसुर-पल्ली मार्ग पर ब्रिज के पास नक्सलियों के लगाए बैनर-पोस्टर पर जवानों की नजर पड़ी। जवान बैनर-पोस्टर निकालने लगे। इसी दौरान जोर का धमाका हुआ। घटना के बाद मौके पर मौजूद जवान फौरन दोनों घायलों को अस्पताल लेकर गए। (IED Blast in Dantewada)

ASP आर के बर्मन ने बताया कि IED को डिफ्यूज कर दिया गया है। इधर, नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर मार्ग स्थित बड़गांव पुल पर नक्सलियों ने पत्थर रखकर बैनर-पोस्टर टांगे है। इलाके में भारी मात्रा में नक्सली पर्चे फेंके गए हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। इसे देखते हुए छोटेडोंगर मार्ग में आवागम बंद हो गया है। वहीं यात्री बसों के पहिए भी थम गए हैं। नक्सलियों के पूर्व बस्तर डिवीजन कमेटी ने बैनर पोस्टर लगाकर आज से PLGA सप्ताह मानने का ऐलान किया है। (IED Blast in Dantewada)

नक्सलियों ने PLGA सप्ताह के तहत बीजापुर-आवापल्ली सड़क के बीचों-बीच बैनर बांधा है। बीजापुर से आवापल्ली जाने वाले मार्ग पर नक्सलियों ने बैनर बांधकर पर्चे भी फेंके हैं। बैनर-पोस्टर में लोगों से PLGA सप्ताह मनाने की बात लिखी है। बताया जा रहा है कि इसकी जानकारी मिलते ही मोदकपाल थाने के जवान भी मौके पर पहुंचे और बैनर-पोस्टर हटा दिया है। नक्सलियों ने नारायणपुर-ओरछा मार्ग पर भी जमकर उत्पात मचाया है। इस सड़क पर नक्सलियों ने काफी पर्चे फेंके हैं। सड़क के बीच पत्थर रखकर मार्ग भी बाधित कर दिया। हालांकि सुबह जानकारी मिलते ही पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे और मार्ग को बहाल किया। (IED Blast in Dantewada)

वहीं नारायणपुर जिले की पुलिस को नक्सलियों के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। दरअसल, भैरमगढ़ में सक्रिय नक्सली ने SP के सामने 5 किलो IED बम के साथ सरेंडर किया है। इसके बाद 5 किलो IED बम को सुरक्षित निष्क्रिय कर दिया गया। नक्सली को 25 हजार की प्रोत्साहन राशि के साथ 3 हजार रुपए IED बम के लिए अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि दी गई। ASP हेमसागर सीदार ने बताया कि नक्सलियों की खोखली विचारधारा से परेशान होकर नक्सली सरेंडर कर समाज की मुख्यधारा से जुड़कर जीने की चाह रखने लगे हैं। इसी कड़ी में भैरमगढ़ एरिया में सक्रिय नक्सली ने सरेंडर किया है। (IED Blast in Dantewada)

Related Articles

Back to top button