गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को फिर झटका, अब तक 3 विधायक छोड़ चुके साथ

Gujarat Congress: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, झालोद से कांग्रेस विधायक भावेश कटारा ने स्पीकर निमाबेन आचार्य को अपना इस्तीफा सौंपा है। माना जा रहा है कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। गुजरात में चुनाव से पहले कांग्रेस को दो दिन में तीसरा झटका है। इससे पहले कांग्रेस विधायक मोहन सिंह राठवा और भगवान बराड़ ने भी इस्तीफा दिया था। दिसंबर में गुजरात विधानसभा का चुनाव होना है। गुजरात में दो चरण में 1 और 5 दिसंबर को वोट डाले जाएंगे। नतीजे 8 दिसंबर को आएंगे।

यह भी पढ़ें:- चुनाव से पहले गुजरात में BJP को झटका, PVS शर्मा ने दिया इस्तीफा

इधर, हिमाचल प्रदेश के सिरमौर से कांग्रेस के पूर्व नेता हरप्रीत सिंह रतन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर BJP में शामिल हो गए। बता दें कि इससे पहले गुजरात में BJP को भी बड़ा झटका लगा था। दरअसल, पूर्व उपाध्यक्ष PVS शर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। प्रदेश अध्यक्ष CR पाटिल को लिखे पत्र में उन्होंने पार्टी में अपनी उपेक्षा किए जाने का आरोप लगाया है। उन्हें कुछ दिनों पहले ही केंद्रीय जांच एजेंसियों की जांच का भी सामना करना पड़ा था। लगभग 15 साल पहले आयकर विभाग में असिस्टेंट कमिश्नर रहे PVS शर्मा नौकरी से इस्तीफा देकर राजनीति में आए थे। (Gujarat Congress)

PVS शर्मा भाजपा संगठन में डेढ़ दशक से अधिक समय से जुड़े थे। वे सूरत महानगरपालिका में कॉरपोरेटर भी रह चुके हैं। सूरत के प्रवासी आबादी में उनकी मजबूत पकड़ के साथ ही वे पार्टी के लिए कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। प्रदेश अध्यक्ष पाटिल के वे नजदीकी नेताओं में भी गिने जाते थे। बताया जा रहा है कि नवंबर 2022 में उनके यहां आयकर छापे के बाद से वे भाजपा से व्यथित हो गए थे। इसके बाद से ही वे पार्टी से पूरी तरह से अलग-थलग हो गए थे। अपने यहां आयकर छापे के बाद उन्होंने आत्महत्या की भी कोशिश की थी। (Gujarat Congress)

दूसरी पार्टी से लड़ सकते हैं चुनाव

PVS शर्मा ने बताया कि वे आगामी दिनों में किसी दूसरी पार्टी से चुनाव लड़ सकते हैं। कई पार्टियों की ओर से उन्हें ऑफर मिले हैं। उनके मूल राज्य तेलंगाना की पार्टी से भी उन्हें सूरत के किसी सीट से चुनाव लड़ने का ऑफर है। उन्होंने कहा कि वे कुछ दिन में चुनाव क्षेत्र तय कर लेंगे। वे चुनाव क्षेत्र उधना, लिंबायत, मजूरा या चौर्यासी सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। (Gujarat Congress)

Related Articles

Back to top button