Congress President Election : कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए वोटिंग आज, 19 को होगी मतगणना

Congress President Election : देश की सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए आज यानि की सोमवार 17 अक्टूबर को वोटिंग होनी है। इस बार कांग्रेस अध्यक्ष बनने की रेस में वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आगे है।

Congress President Election : इतने वोटर और पोलिंग बूथ

देशभर के 9,800 पीसीसी डेलीगेट (वोटर) 40 पोलिंग स्टेशन के 68 पोलिंग बूथ पर मतदान करेंगे। 17 अक्टूबर को मतदान के बाद मतपेटियों को दिल्ली लाया जाएगा। फिर 19 अक्टूबर को मतगणना होगी और कांग्रेस को नया गैर गांधी अध्यक्ष मिल जाएगा।

राजधनी दिल्ली में दो पोलिंग सेंटर बनाए गए हैं। इनमें से एक दिल्ली प्रदेश मुख्यालय तों वहीं एक कांग्रेस मुख्यालय पर बनाया गया है। डीपीसीसी में दो पोलिंग बूथ बने हैं जहां करीब 280 वोटर्स मतदान करेंगे।

यह भी पढ़ें : Doorstep Voting Facility : अब वोटर घर बैठे-बैठे डाल सकेंगे वोट, चुनाव आयोग ने की घोषणा

इसके साथ ही वर्किंग कमेटी के सदस्य कांग्रेस मुख्यालय में वोट डालेंगे, वहीं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के पोलिंग बूथ में वोट डालेंगे। दूसरी ओर प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे।

राहुल गांधी कर्नाटक में करेंगे वोटिंग

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने बताया कि, कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव के लिए राहुल गांधी कल अपना वोट कहां डालेंगे। इसे लेकर सवाल पूछे जा रहे हैं। वह लगभग 40 अन्य भारत यात्री, जो पीसीसी सदस्य हैं वह बल्लारी के संगनाकल्लू में भारत जोड़ो यात्रा के कैंप स्थल पर मतदान करेंगे।

सुबह 10 बजे से होंगे मतदान

चुनाव के दौरान सुबह 10 बजे से जो जिस राज्य से सदस्य है। उसे उसी राज्य के कांग्रेस मुख्यालय में जाकर मतदान करना होगा। कांग्रेस के केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के चैयरमैन मधुसूदन मिस्त्री ने बताया कि, चुनावी प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष है। मतदान केंद्रों पर पीआरओ और एपीआरओ की पैनी नजर रहेगी।

यह भी पढ़ें : राजकीय सम्मान के साथ हुआ विधायक मंडावी का अंतिम संस्कार, CM ने दिया कंधा

Congress President Election : 22 साल बाद हो रहा कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव

कांग्रेस पार्टी में यह चुनाव करीब 22 साल बाद हो रहे हैं। इससे पहले सोनिया गांधी बनाम जितेंद्र प्रसाद के बीच मुकाबला हुआ था। जिसे सोनिया ने आसानी से जीत लिया था। अबकी बार गांधी परिवार सक्रिय राजनीति में रहते हुए अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ रहा। इससे पहले 2017 में राहुल गांधी दिसम्बर महीने में निर्विरोध अध्यक्ष बने थे।

Related Articles

Back to top button