छत्तीसगढ़ के इस जिले में नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म, दोस्ती कर वारदात को दिया अंजाम

Rape in Bilaspur: छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में 16 साल की लड़की को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने पहले छात्रा से दोस्ती की और उसे प्यार में फंसाकर शादी करने का वादा किया। फिर उसे घुमाने के बहाने भगाकर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस ने लड़की को बरामद कर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मामला तारबाहर थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें:- नंदकुमार साय को कांग्रेस में मिलेगा बड़ा पद, CSIDC के बनाए जाएंगे अध्यक्ष !

पुलिस के मुताबिक एक हफ्ते पहले लड़की के परिजनों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी बिना बताए घर से कहीं चली गई है। वह घर से सामान लेने गई थी। इसके बाद जब वह वापस नहीं आई, तब उन्होंने अपने परिचित और उसकी सहेलियों से पूछताछ कर तलाश की, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। परिजनों ने उसके अपहरण और अनहोनी की आशंका जताई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लड़की की तलाश शुरू कर दी। (Rape in Bilaspur)

शिकायत के आधार पर पुलिस ने लड़की के करीबियों से जानकारी जुटाई तब पता चला कि छात्रा से एक युवक मिलता था। युवक बलौदाबाजार जिले के सिमगा क्षेत्र के करहुल गांव का रहने वाला है और प्राइवेट जॉब करता है। वह लड़की के मोहल्ले में ही किराए के मकान में रहता है। पुलिस ने युवक की तलाश की, तब वह भी गायब मिला। लिहाजा पुलिस ने उसका मोबाइल नंबर लेकर लोकेशन ट्रेस किया और उसके गांव में दबिश दी। इस दौरान लड़की उसके घर में मिली। (Rape in Bilaspur)

एक साल पहले हुई थी दोनों के बीच दोस्ती: पुलिस

लड़की से पूछताछ में पता चला कि स्कूल जाते-आते करीब साल भर पहले युवक से उसकी पहचान हुई थी। इस दौरान उनकी दोस्ती हो गई और युवक उससे बातचीत करने लगा। फिर युवक ने उससे प्यार का इजहार कर उसके साथ शादी करने का वादा किया। घटना के दिन युवक उसे घुमाने के बहाने ले गया था। इसके बाद वो उसे अपने किराए के मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने लड़की को उसके परिजन को सौंप दिया है। वहीं आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण के साथ ही दुष्कर्म समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। (Rape in Bilaspur)

Related Articles

Back to top button