Chhattisgarh Elections : समर्थकों के साथ बीजेपी में शामिल हुए विधायक धर्मजीत सिंह

Chhattisgarh Elections 2023: अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ लोरमी विधायक धर्मजीत सिंह भाजपा में शामिल हो गए हैं। बता दें कि इस दौरान रिटायर्ड आईएफएस एस एस डी बड़गैया, धर्मेंद्र गिरी गोस्वामी ने भी भाजपा का दामन थामा है।

यह भी पढ़ें:- JCCJ MLA Dharamjeet Singh : विधायक धर्मजीत आज थामेंगे भाजपा का हाथ

जानकारी के मुताबिक वे भाजपा के सह-प्रभारी मनसुख मांडविया और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के सामने उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली। इसी के साथ अब खबरें आ रही है कि विधायक धर्मजीत सिंह को लोरमी से प्रत्याशी बनाया जा सकता है।

अमित जोगी ने यह कहते हुए पार्टी से निकाला था

पिछले साल तक धर्मजीत सिंह जनता कांग्रेस के विधायक थे, तब अमित जाेगी ने कहा था, धर्मजीत जी उनके चाचा थे। लेकिन बड़े दुखी मन से उनके खिलाफ यह फैसला लेना पड़ा है। अमित जोगी ने कहा था कि विधायक धर्मजीत सिंह लगातार अन्य दल के संपर्क में रहकर अपने निजी स्वार्थ का ताना बाना बुनने में लगे रहे हैं। इन शिकायतों के संदर्भ में, पूर्व में अनेकों बार विधायक धर्मजीत सिंह के साथ चर्चा भी की गई पर उनके आचरण और विचार में कोई बदलाव नहीं आया। (Chhattisgarh Elections 2023)

धर्मजीत सिंह जिस पार्टी के चिन्ह पर चुनाव जीते और विधायक बने। उसी पार्टी की नीतियों को त्यागने और छत्तीसगढ़वाद की क्षेत्रीय विचारधारा को मिटाने का प्रयास करने के कारण उन्हें 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया गया है। यह भी आशंका थी धर्मजीत सिंह पार्टी का ही भाजपा में विलय करा देंगे। पता चला तो पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अपने विधायक दल के नेता धर्मजीत सिंह को ही पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया था। (Chhattisgarh Elections 2023)

विधायक धर्मजीत सिंह ने कहा था कि पहले क्या हुआ यह मैं नहीं जानता, लेकिन अब मुझ पर कातिलाना हमले होंगे। मेरी हत्या भी कराई जा सकती है। उनकी पत्नी विशुद्ध रूप से गृहिणी हैं। उनका मेरी राजनीति से कोई लेना-देना भी नहीं है। इसके बाद भी 28 अगस्त को अमित जोगी ने उनकी पत्नी को फोन किया। बदतमीजी की जितनी सीमा वे लांघ सकते थे, वह लांघी। मेरी पत्नी के साथ गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनके साथ बातचीत में मेरे प्रति भी गंदे शब्दों का इस्तेमाल किया। उनकी नाराजगी इस बात की थी कि अमित शाह के कार्यक्रम में मैं और प्रमोद शर्मा क्यों गए थे। अगर कोई बात थी तो यह मुझसे करनी चाहिए थी।

Related Articles

Back to top button