Chandrayaan 3 Landing : चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए महाकाल मंदिर में की गई विशेष भस्म आरती

Chandrayaan 3 Landing :  भोपाल  में संस्कृति बचाओ मंच ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा  पर सफल लैंडिंग की कामना के साथ रुद्राभिषेक  पूजन किया है. इसमें पंडितों ने मंत्रोच्चारण  के साथ ये रुद्राभिषेक किया.

भारत का मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan 3 Landing) 23 अगस्त को शाम 6 बजे सॉफ्ट लैंडिंग करेगा. वहीं, भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया की नजरें चंद्रयान-3 पर टिकी हुई है. वहीं इसकी सफलता के लिए विशेष अनुष्ठान और अभिषेक किया जा रहा है. पुराणों के अनुसार चंद्रमा की गिनती शिव के गणों में होती है.

वहीं उज्जैन के अलावा चंद्रयान (Chandrayaan 3 Landing) की सफल लैंडिंग के लिए भोपाल में विशेष पूजा अर्चना की गई. महादेव का रुद्राभिषेक पूजन इस कामना के साथ किया जा रहा है कि चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग सफल रहे. लोगों ने यहां मंत्रोच्चार के साथ महादेव का विशेष पूजा अभिषेक किया है.

यह भी पढ़े :- Chandrayaan 3 Moon : चांद पर तिरंगा, बस कुछ घंटों का इंतजार, इतिहास रचने को चंद्रयान-3 तैयार, पढ़ें पूरी खबर

यूं तो श्रावण मास में रुद्राभिषेक का विधान होता ही है, लेकिन मध्य प्रदेश के राजधानी भोपाल में संस्कृति बचाओ मंच ने चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग की कामना के साथ रुद्राभिषेक पूजन किया है. इस पूजा में एक साथ पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ ये रुद्राभिषेक किया और भगवान शंकर से प्रार्थना की. भारत का ये प्रयास सफल रहे.

इसी कारण श्रावण मास में चंद्रयान की सफल लैंडिंग के लिए भोपाल में विशेष पूजा अर्चना की गई. महादेव का रुद्राभिषेक पूजन इस कामना के साथ किया जा रहा है कि चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग सफल रहे. लोगों ने यहां मंत्रोच्चार के साथ महादेव का विशेष पूजा अभिषेक किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चंद्रयान और उसके लैंडर विक्रम को लगातार ट्रैक किया जा रहा है और पूरे मिशन की कमान संभाली जा रही है. सोमवार को अच्छी खबर आई कि चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने चंद्रमा की कक्षा में चंद्रयान-3 से संपर्क किया है और उसका स्वागत किया है.

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने मंगलवार को कहा कि चंद्रमा की सतह पर चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक उतरने की कामना करते हुए राष्ट्रीय राजधानी में एक विशाल यज्ञ किया जाएगा। उसने कहा कि संत नगर के आर्य समाज मंदिर में आर्य समाज और विहिप द्वारा बुधवार सुबह यह यज्ञ किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button