देश में आज से हुए ये बदलाव, जानिए आप पर क्या पड़ेगा असर

Change From 1st February: 1 फरवरी अपने साथ कई बदलाव लेकर आया है। दरअसल, अब टाटा की गाड़ियां खरीदने के लिए ज्यादा पैसे चुकाने होंगे। टाटा ने गाड़ियों की कीमत 18 हजार रुपए तक बढ़ा दी है। इसके अलावा बैंक ऑफ बड़ौदा के क्रेडिट कार्ड से रेंट भरने पर अब एक्सट्रा चार्ज देना होगा। भारत की तीसरी सबसे बड़ी ऑटो मैन्युफैक्चरर कंपनी टाटा ने आज से अपनी गाड़ियों के प्राइस बढ़ा दिए हैं। सभी मॉडल्स के अलग-अलग वैरिएंट पर 1.2% की दर से लागू होंगे।

यह भी पढ़ें:- मातम में बदली शादी की खुशी, भीषण आग की चपेट में आने से 14 लोगों की मौत

टाटा कंपनी ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार प्राइस बढ़ाए हैं। इससे पहले टाटा मोटर्स ने 7 नवंबर को पैसेंजर व्हीकल्स की कीमतों में 0.90% की बढ़ोतरी की थी। वहीं क्रेडिट कार्ड से रेंट भरना महंगा पड़ने वाला है। बैंक ऑफ बड़ौदा ने घोषणा की है कि वह क्रेडिट कार्ड के जरिए रेंट पेमेंट्स पर 1% फीस वसूलेगा। इधर, मुंबई और आसपास के इलाकों में सीएनजी की कीमतों 2.50 रुपए की कटौती की गई है। इस हिसाब से मुंबई में अब वाहनों में उपयोग की जाने वाली CNG की संशोधित कीमतें 89.50 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 87 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है। (Change From 1st February)

इस महीने भी गैस सिलेंडर के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1053 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1769 है। इसी तरह मुंबई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1052.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1721 है। जबकि कोलकाता में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1079 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1870 है। (Change From 1st February)

इसी तरह चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 1068.50 और कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 1917 है। जबकि पेट्रोल-डीजल के दाम जस के तस है। देश में तेल के दाम पिछले करीब 6 महीने से स्थिर हैं। हालांकि जुलाई में महाराष्ट्र में पेट्रोल जरूर पांच रुपए और डीजल तीन रुपए प्रति लीटर सस्ता हुआ था, लेकिन बाकी राज्यों में दाम जस के तस बने हुए हैं, जिससे लोगों को थोड़ी राहत है। (Change From 1st February)

Related Articles

Back to top button