दो पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद लगी आग, हादसे में 14 लोगों की मौत

Tamil Nadu Blast News: तमिलनाडु में बड़ा हादसा हुआ है। दरअसल, प्रदेश के दो पटाखा फैक्ट्रियों में विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से 14 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो घायल हो गए हैं। हादसे रंगपालयम और किचनायकनपट्टी गांव में हुए हैं। हादसे को लेकर तमिलनाडु के CM एमके स्टालिन ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिवारों के लिए 3-3 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं घायलों को एक-एक लाख रुपए की मदद दी जाएगी।
यह भी पढ़ें:- वर्ल्ड कप 2023 में दूसरा उलटफेर, नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को 38 रन से हराया
पुलिस के मुताबिक रंगपालयम की पटाखा फैक्ट्री में हुए धमाके के बाद आग लग गई। वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आस-पास की लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इसके बाद मलबे से 7 जले हुए शव बरामद किए गए, जिनकी अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई है। दूसरा हादसा किचनायकनपट्टी गांव की पटाखा फैक्ट्री में हुआ, जहां एक मजदूर की मौत हो गई। जबकि दो घायल बताए जा रहे हैं। (Tamil Nadu Blast News)
#UPDATE विरुधुनगर ज़िले के कम्मापट्टी गांव में पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 13 हो गई: अग्निशमन और बचाव विभाग
— ANI_HindiNews (@AHindinews) October 17, 2023
इससे पहले भी हो चुका है हादसा
इससे पहले 9 अक्टूबर को तमिलनाडु में अरियालुर जिले के विरागलुर में पटाखा गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई थी। इस हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी। जबकि 5 घायल हो गए। पांच घायलों को तंजावुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पुलिस के मुताबिक निजी पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था। वहीं 7 अक्टूबर को बेंगलुरु के अनेकल तालुक के अट्टीबेले में पटाखा दुकान में आग लगने से 14 लोगों की मौत हो गई थी। पटाखे दशहरा-दीवाली के लिए स्टोर हो रहे थे। गाड़ी से पेटियां उतारते समय उनमें आग लग गई। इसी दौरान आग लग गई, जिससे ये हादसा हो गया। (Tamil Nadu Blast News)



