महतारी वंदन योजना दूसरी किस्त जारी, महिलाओं के खाते में आए 1000 रुपये, CM साय ने X पर दी जानकारी…

Mahtari Vandan Yojana :  छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना की दूसरी किश्त जारी हो गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव देव साय ने खुद X पर इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दे की पहले कहा गया था कि महतारी वंदन योजना (Mahtari Vandan Yojana) की राशि 1 तारीख को ही महिलाओं के खाते में आ जायेगी, लेकिन दो दिन बाद यानि 3 अप्रैल को महिलाओं के खाते में राशि आ गयी है।

यह भी पढ़े :- Chhattisgarh : ‘PM का अपमान कतई नहीं सहेंगे’; कांग्रेस पर भड़के भाजपाई, ओपी चौधरी बोले- पहले मुझे लाठी मारो

मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा है कि.. “मोदी की गारंटी” में किये वादे को निभाने की दिशा में आगे बढ़ते हुए छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों के स्वाभिमान का सम्मान कर आज “महतारी वंदन योजना” (Mahtari Vandan Yojana) की इस माह की किश्त जारी हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विष्णु देव साय द्वारा महतारी वंदन योजना की पहली किस्त 10 मार्च को जारी कर दी गई है। इस योजना के तहत पहले चरण में 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि 70 लाख 12 हजार 800 हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में ट्रांसफर की गई।  इसके अलावा जो महिलाएं आवेदन करने से वंचित रह गई है उन महिलाओं को महतारी वंदन योजना के अंतर्गत आवेदन करने का अवसर दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button